विश्व पर्यावरण दिवस पर वाद-विवाद प्रतियोगिता

Updated:
विज्ञापन

11हैज62में- मंच पर चुरचू जिप सदस्य परमेश्वर महतो व अन्य.चरही. चुरचू प्रखंड के आदर्श उच्च विद्यालय के प्रांगण में नेहरू युवा केंद्र हजारीबाग तथा सवार्ेदय युवा केंद्र द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई. मुख्य अतिथि चुरचू जिप सदस्य परमेश्वर महतो, विशिष्ट अतिथि कारूखाप विद्यालय प्रधानाध्यापक गणेश महतो थे. मौके पर परमेश्वर महतो ने […]

विज्ञापन

11हैज62में- मंच पर चुरचू जिप सदस्य परमेश्वर महतो व अन्य.चरही. चुरचू प्रखंड के आदर्श उच्च विद्यालय के प्रांगण में नेहरू युवा केंद्र हजारीबाग तथा सवार्ेदय युवा केंद्र द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई. मुख्य अतिथि चुरचू जिप सदस्य परमेश्वर महतो, विशिष्ट अतिथि कारूखाप विद्यालय प्रधानाध्यापक गणेश महतो थे. मौके पर परमेश्वर महतो ने कहा कि विश्व में बढ़ते जनसंंख्या को देखते हुए हमें जागरूक होने की जरूरत है. जैसे-जैसे जनसंख्या बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे जंगल का विनाश होता जा रहा है. जिसका प्रभाव पर्यावरण पर पड़ रहा है. यही वजह है कि समय पर वर्षा नहीं हो पा रही है. हमें पर्यावरण के प्रति भी जागरूक होने की बात कही. उन्होंने छोटा परिवार, सुखी परिवार अपनाने की भी बात कही. प्रतियोगिता में सफल प्रथम प्रतिभागी ममता कुमारी, द्वितीय काजल कुमारी व तृतीय सरफराज आलम को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर सवार्ेदय युवा केंद्र के प्रेमनाथ महतो, बैजनाथ महतो, अनिल कुमार, निर्णायक मंडली के सुनील कुमार, किशोर महतो, केएन विश्वास, विष्णु महतो, हेमलाल महतो के अलावे नेहरू युवा केंद्र के एनवाइसी भुनेश्वर महतो, समाजसेवी दशरथ महतो उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola