कॉलेज की शैक्षणिक समस्या दूर करने की मांग
हजारीबाग. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मार्खम कॉलेज शाखा के विद्यार्थी सोमवार को कॉलेज के प्राचार्य से मिले. उन्होंने उनके माध्यम से कॉलेज में व्याप्त शैक्षणिक समस्याओं से विभावि कुलपति को अवगत कराया. जय किशन पांडेय के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने उन्हें आठ सूत्री मांगों से संबंधित एक आवेदन सौंपा. जिसमें छात्रों ने सीबीसीएस सिस्टम लागू […]
हजारीबाग. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मार्खम कॉलेज शाखा के विद्यार्थी सोमवार को कॉलेज के प्राचार्य से मिले. उन्होंने उनके माध्यम से कॉलेज में व्याप्त शैक्षणिक समस्याओं से विभावि कुलपति को अवगत कराया. जय किशन पांडेय के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने उन्हें आठ सूत्री मांगों से संबंधित एक आवेदन सौंपा. जिसमें छात्रों ने सीबीसीएस सिस्टम लागू करने के पूर्व कॉलेज में व्याप्त शैक्षणिक समस्याओं को दूर करने की मांग की. इसके अलावे कॉलेज में पीने के पानी की व्यवस्था करने, बंद पड़े कॉलेजों को शीघ्र खोलने, कॉलेज में सीसीटीवी व साइकिल स्टैंड बनवाने,लाइब्रेरी में पुस्तकों की कमी को दूर करने समेत अन्य मांगें शामिल हैं. श्री पांडेय ने कहा कि इन समस्याओं क ो अविलंब दूर नहीं किया गया तो छात्र आंदोलन करने पर विवश होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










