नकली अंग्रेजी शराब बनाने की फैक्टरी का उदभेदन

Updated:
विज्ञापन

बरही. बरही थाना की पुलिस ने रविवार को ग्राम लखना के धमले टोला में छापामारी कर नकली अंग्रेजी शराब बनाने की फैक्टरी का उदभेदन किया़ अवैध फैक्टरी जैतू गिरी, कारू गिरी व बुलाकी महतो के घर में चल रही थी़ पुलिस को वहां से 41 जरकीन में भरा हुआ 1400 लीटर कच्चा स्प्रिट, 9 कार्टून […]

विज्ञापन

बरही. बरही थाना की पुलिस ने रविवार को ग्राम लखना के धमले टोला में छापामारी कर नकली अंग्रेजी शराब बनाने की फैक्टरी का उदभेदन किया़ अवैध फैक्टरी जैतू गिरी, कारू गिरी व बुलाकी महतो के घर में चल रही थी़ पुलिस को वहां से 41 जरकीन में भरा हुआ 1400 लीटर कच्चा स्प्रिट, 9 कार्टून खाली शराब की बोतल व शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए़ पुलिस ने चैतू गिरी को गिरफ्तार कर लिया़ इस मामले में छह लोगों के विरुद्ध बरही थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें चैतू गिरी, कारू गिरी, बुलाकी महतो सभी धमले लखना निवासी समेत रंजीत पांडेय नयीटांड़, गाोविंद भगत करियातपुर व श्री रजक ग्राम दौरवा को नामजद अभियुक्त बनाया गया है़ रंजीत पांडेय, गोविंद भगत व श्री रजक पर नकली अंग्रेजी शराब बनाने की अवैध फैक्टरी संचालित करने का आरोप है़ छापामारी की कार्रवाई हजारीबाग एसपी के निर्देश पर की गयी. कार्रवाई में बरही पुलिस इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार सिंह, बरही थाना प्रभारी अकील अहद व पुलिस बल शामिल थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola