बिजली की लचर व्यवस्था से लोग परेशान

Updated:
विज्ञापन

केरेडारी. पिछले कई दिनों से गरमी का प्रकोप बढ़ गया है. गरमी से लोगों को परेशानी बढ़ गयी है. गरमी आते ही बिजली विभाग का रवैया भी लचर हो गया है. इन दिनों केरेडारी प्रखंड में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है. केरेडारी को 24 घंटे में मात्र छह से सात घंटे ही […]

विज्ञापन

केरेडारी. पिछले कई दिनों से गरमी का प्रकोप बढ़ गया है. गरमी से लोगों को परेशानी बढ़ गयी है. गरमी आते ही बिजली विभाग का रवैया भी लचर हो गया है. इन दिनों केरेडारी प्रखंड में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है. केरेडारी को 24 घंटे में मात्र छह से सात घंटे ही बिजली मिल रही है. दिन भर बिजली का आना-जाना लगा रहता है. बिजली कब आती है कब जाती है इसका कोई ठिकाना नहीं है. बिजली की आंख मिचौनी से ग्रामीण त्रस्त हैं. रात में भी बिजली हमेशा कटते रहती है. जिससे लोग बेहद परेशान हैं. बिजली बाधित रहने से केरेडारी प्रखंड के छोटे- बड़े उद्योग धंधे, इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानंे, मिल घर समेत विद्यार्थियों का पठन-पाठन भी प्रभावित हो गया है. घर में रखे टीवी, फ्रीज, वाशिंग मशीन, पंखा बेकार पड़े हैं. ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था में सुधार लाने की मांग विभाग से की है.ट्रांसफारमर बदलने की मांग : प्रखंड के राम जानकी मंदिर के समीप लगे दो सौ केवीए का ट्रांसफारमर वज्रपात होने से जल गया. ट्रांसफारमर सांसद मद से पिछले महीने ही दिया गया था. लेकिन एक माह के अंदर ट्रांसफारमर जल गया. उपभोक्ताओं ने ट्रांसफारमर बदलने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola