रागी जत्था के कीर्तन से निहाल हुए भक्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jan 2020 12:15 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के पावन 353वें प्रकाश पर्व के मौके पर गुरुवार गुरु सिंह सभा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मत्था टेका. इस पावन पर्व को देखते हुए गुरुद्वारा और आसपास की सड़क को रंग-बिरंगी रौशनी से सजाया गया था. 48 घंटे से […]
विज्ञापन
हजारीबाग : श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के पावन 353वें प्रकाश पर्व के मौके पर गुरुवार गुरु सिंह सभा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मत्था टेका. इस पावन पर्व को देखते हुए गुरुद्वारा और आसपास की सड़क को रंग-बिरंगी रौशनी से सजाया गया था.
48 घंटे से जारी कीर्तन दीवान के समापन के बाद सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक रागी जत्था भाई ललित सिंह सोहानेवाले-लुधियाना ने कीर्तन से श्रद्धालुओं को नेहाल किया. गुरुद्वारा के ग्रंथी परमजीत सिंह ने भी कीर्तन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. वहीं भाई गुरविंदर सिंह ने गुरुगोविंद सिंह की जीवनी और उनके उपदेशों को सुनाया.
लंगर में शामिल हुए श्रद्धालु: पर्व के मौके पर गुरु के अटूट लंगर का वितरण हुआ. रात्रि में सिख समाज के बच्चों ने गुरुगोविंद सिंह के विचार, कीर्तन कविता के माध्यम से लोगों को बांधे रखा. रागी जत्था भाई ललित सिंह के कीर्तन, कथा वाचन, आरती एवं अरदास के बाद दीवान का समापन हुआ.
कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार अवतार सिंह, प्रीतिपाल सिंह कालरा, दीपक पसरीचा, देवेंद्र सिंह बग्गा, कमलजीत सिंह, अनूप सिंह गांधी, राजेंद्र पाल सिंह सलुजा, कुलतार सिंह, राजीव बग्गा, रजविंदर सिंह काजरा, हरविंदर सेठी, जसमीत सिंह, सतीश होर्रा, दिलीप सिंह समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




