Bandar Collection: बॉबी देओल की ‘बंदर’ के छूटे पसीने, तीन दिनों की कमाई ने बढ़ाई मेकर्स की टेंशन

Updated:
विज्ञापन

बॉबी देओल, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bandar Box Office Collection Day 3: क्या आप जानते हैं कि अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बंदर’ को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है? फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में अभी संघर्ष करती नजर आ रही है.

विज्ञापन

Bandar Box Office Collection Day 3: निर्देशक अनुराग कश्यप की नई फिल्म ‘बंदर’ में बॉबी देओल गंभीर किरदार में नजर आए हैं. फिल्म को रिलीज के बाद समीक्षकों और दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली, लेकिन इसका फायदा बॉक्स ऑफिस पर दिखाई नहीं दे रहा है. रिलीज के तीन दिन बाद भी फिल्म की कमाई उम्मीद के मुताबिक रफ्तार नहीं पकड़ पाई है.

विज्ञापन

तीसरे दिन कितना रहा ‘बंदर’ का कलेक्शन?

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘बंदर’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म ने पहले दिन 50 लाख रुपये की ओपनिंग ली थी, जबकि दूसरे दिन शनिवार को इसकी कमाई बढ़कर 95 लाख रुपये पहुंच गई. तीन दिनों की कुल कमाई की बात करें तो फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 2.45 करोड़ रुपये हो चुका है.

क्या है ‘बंदर’ की कहानी?

फिल्म की कहानी में समर नाम के एक गायक-एक्टर की कहानी दिखाई गई है, जिसका करियर मुश्किल दौर से गुजर रहा होता है. उसकी जिंदगी तब अचानक बदल जाती है जब गायत्री नाम की एक महिला उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराती है. समर लगातार खुद को निर्दोष बताता है और दावा करता है कि दोनों के बीच सब कुछ आपसी सहमति से हुआ था. इसके बाद शुरू होती है कानूनी लड़ाई, जिसमें समर को एक के बाद एक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है.

बॉबी देओल के काम से प्रभावित हुए अनुराग कश्यप

सुधीर श्रीनिवासन के साथ एक इंटरव्यू में इंटरव्यू के दौरान अनुराग कश्यप ने बॉबी देओल की खुलकर तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि लंबे समय तक स्टारडम देखने और फिर करियर में उतार-चढ़ाव झेलने के बावजूद बॉबी ने इस चुनौतीपूर्ण फिल्म को चुना. अनुराग के मुताबिक, फिल्म में बॉबी ने खुद को पूरी तरह किरदार के हवाले कर दिया है.

यह भी पढ़ें- 41 साल की जेनिफर विंगेट दूसरी बार बनेंगी दुल्हन? सिंगापुर के बिजनेसमैन संग क्रिश्चियन वेडिंग की चर्चा तेज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola