बाइक छोड़ भागे चोर

गोला : गोला थाना क्षेत्र के हुप्पू गांव में मंगलवार की रात एक घर के बाहर खड़े हाइवा से बैट्री व डीजल की चोरी करने का प्रयास विफल हो गया. चोर भागने के क्रम में अपनी बाइक को वहीं छोड़ गये. जानकारी के अनुसार, गांव के खालिद अंसारी अपने घर के बाहर हाइवा को खड़ा […]
गोला : गोला थाना क्षेत्र के हुप्पू गांव में मंगलवार की रात एक घर के बाहर खड़े हाइवा से बैट्री व डीजल की चोरी करने का प्रयास विफल हो गया. चोर भागने के क्रम में अपनी बाइक को वहीं छोड़ गये. जानकारी के अनुसार, गांव के खालिद अंसारी अपने घर के बाहर हाइवा को खड़ा किया था. रात में चोर बैट्री व डीजल की चोरी करने का प्रयास कर रहे थे.
इस दौरान खालिद अंसारी के बड़े भाई हली अंसारी को घर के बाहर रात में कुछ गतिविधि होने की आवाज सुनायी दी. वह बाहर निकल कर देखा, तो चोर हाइवा से बैट्री व डीजल की चोरी कर बाइक में लोड़ करने का प्रयास कर रहे थे. हली ने चोरों को दौड़ाया. चोर भागने के क्रम में अपनी अपाची बाइक (जेएच24सी- 6073) को छोड़ कर भाग गये. पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




