ePaper

IRB रांची में प्रशिक्षण ले रहा हजारीबाग का जवान सरायकेला से लापता, पीएम की रैली से लौटने के बाद से है गायब

Updated at : 13 Dec 2019 5:00 PM (IST)
विज्ञापन
IRB रांची में प्रशिक्षण ले रहा हजारीबाग का जवान सरायकेला से लापता, पीएम की रैली से लौटने के बाद से है गायब

चौपारण : झारखंड के हजारीबाग जिला का एक इंडियन रिजर्व बटालियन (IRB) का प्रशिक्षणरत जवान सरायकेला से लापता हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमशेदपुर की रैली में ड्यूटी करने के बाद सरायकेला पुलिस लाइन लौटा था. इसके बाद से कोई अता-पता नहीं चल रहा है. जवान की पहचान चौपारण प्रखंड के ग्राम पंचायत […]

विज्ञापन

चौपारण : झारखंड के हजारीबाग जिला का एक इंडियन रिजर्व बटालियन (IRB) का प्रशिक्षणरत जवान सरायकेला से लापता हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमशेदपुर की रैली में ड्यूटी करने के बाद सरायकेला पुलिस लाइन लौटा था. इसके बाद से कोई अता-पता नहीं चल रहा है. जवान की पहचान चौपारण प्रखंड के ग्राम पंचायत ब्रह्मोरिया के अम्बाजीत निवासी दीपक कुमार साव (25) के रूप में हुई है.

इसे भी पढ़ें : झारखंड की दो बेटियों को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरा पिपरवार कोयलांचल

शंकर साव के पुत्र दीपक आइआरबी रांची में ट्रेनिंग ले रहा था. बताया जाता है कि 5 दिसंबर को वह ट्रेनिंग सेंटर से बाजार के लिए निकला. देर तक प्रशिक्षण केंद्र नहीं, लौटा तो दीपक के लापता होने की खबर उनके परिजनों को दी गयी. लापता जवान के पिता ने बताया कि दीपक कुमार साव को चुनाव ड्यूटी में सरायकेला पुलिस लाइन में तैनात किया गया था.

बीते 3 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान दीपक को जमशेदपुर में ड्यूटी में लगाया गया था. जमशेदपुर से सरायकेला पुलिस लाइन में वापसी के बाद से दीपक गायब है. अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है. दीपक की बटालियन की ओर से सरायकेला थाना में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करायी गयी है.

इसे भी पढ़ें : रवींद्र गंझू के दस्ते ने लोहरदगा के बुलबुल जंगल में बिछा रखी थी IED, विस्फोट में एक ग्रामीण की मौत

इधर, दीपक के लापता होने की खबर से उसके परिजन बेहद परेशान हैं. उन्होंने अपने स्तर से दीपक की खोजबीन शुरू कर दी है. बताया जाता है कि दीपक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है. उसके पिता शंकर साव ने बताया कि दीपक शांत स्वभाव का है. उसका किसी से कोई विवाद भी नहीं था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola