चौपारण में चार लोगों ने युवक पर किया धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Nov 2019 6:23 PM

विज्ञापन

चौपारण : प्रखंड के जवनपुर में पान गुमटी पर पान खाने गये युवक पर धारदार हथियार से चार युवकों ने हमला कर दिया. घटना में मो शेराज अंसारी 30 वर्ष पिता मो मुस्लिम मियां गम्भीर रूप से घायल हो गया. युवक के सिर और शरीर में गम्भीर रूप चोट आयी है. उसे इलाज के लिए […]

विज्ञापन

चौपारण : प्रखंड के जवनपुर में पान गुमटी पर पान खाने गये युवक पर धारदार हथियार से चार युवकों ने हमला कर दिया. घटना में मो शेराज अंसारी 30 वर्ष पिता मो मुस्लिम मियां गम्भीर रूप से घायल हो गया. युवक के सिर और शरीर में गम्भीर रूप चोट आयी है. उसे इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां से इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के हजारीबाग भेज दिया गया.

क्या है मामला : घायल मो शेराज के पिता मो मुस्लिम मियां के द्वारा थाना में दिये गये आवेदन में कहा गया, बेटे शेराज ने बताया कि वह पान खाने के बाद घर लौट रहा था. उसी उक्त गांव के ही दीपक चौधरी, विकास चौधरी, राजन चौधरी व अजय चौधरी ने मुझे पकड़ लिया और मारपीट करने लगे.

जब में जान बचाकर भागने लगा, तो दीपक चौधरी ने पीछे से भुजाली मार दी. जिससे शेराज के माथे से रक्तश्राव होने लगा. शेराज चिल्लाते हुआ रोड पर पहुंचे. जहां चयकला निवासी लाल बाबु रास्ते में जाते हुए मिले. जिसने मुझे घर तक पहुंचाया. इतना बोलते-बोलते शेराज अचेत हो गया.

घायल शेराज के पिता ने बताया, मैं अपने घर पर पूरे परिवार के साथ बैठा था. इसी बीच रात के करीब 9 बजे लाल बाबु मेरे घायल बेटे मो शेराज को लेकर आया.उस समय शेराज बातचीत कर रहा था. उसे तत्काल अस्पताल ले जा रहे थे. फिलहाल शेराज का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घायल शेराज के पिता ने हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग पुलिस से किया है. बेहोश हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola