ePaper

भाजपा प्रखंड अध्यक्ष व नप की बैठक

Updated at : 06 Nov 2019 12:30 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा प्रखंड अध्यक्ष व नप की बैठक

गिद्दी(हजारीबाग) : मांडू विधानसभा क्षेत्र के कई भाजपा प्रखंड अध्यक्ष व रामगढ़ नगर परिषद के पदाधिकारियों ने मंगलवार को बैठक की. बैठक में भाजपा नेता कुमार महेश सिंह की कार्यशैली पर प्रश्न उठाने वाले भाजपा के चंद नेताओं की आलोचना की गयी. बैठक में कहा गया कि कुमार महेश सिंह जब से भाजपा में आये […]

विज्ञापन

गिद्दी(हजारीबाग) : मांडू विधानसभा क्षेत्र के कई भाजपा प्रखंड अध्यक्ष व रामगढ़ नगर परिषद के पदाधिकारियों ने मंगलवार को बैठक की. बैठक में भाजपा नेता कुमार महेश सिंह की कार्यशैली पर प्रश्न उठाने वाले भाजपा के चंद नेताओं की आलोचना की गयी. बैठक में कहा गया कि कुमार महेश सिंह जब से भाजपा में आये हैं, तब से संगठन मजबूत हुआ है.

उनकी लोकप्रियता इस बात को दर्शाता है कि पिछले चुनाव में उन्हें लगभग 72 हजार मत मिले थे. बैठक में कहा गया कि जो लोग अपने को भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता बता रहे हैं, दरअसल वह संगठन विरोधी कार्य के लिए जाने जाते हैं. बैठक में कहा गया कि 29 अक्तूबर की सारूबेड़ा की बैठक में किसी के खिलाफ कोई विवादित बयान नहीं दिया गया था. कुछ लोग ओछी राजनीतिक कर रहे हैं. बैठक में मनोहर गुप्ता, कैलाशपति सिंह, नारायण महतो, डोमन प्रसाद गुप्ता, वकील महतो, मनोज गिरि, त्रिभुवन प्रसाद उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola