ePaper

24 घंटा के अंदर काम पर लौटें, नहीं तो समझें कार्यमुक्त

Updated at : 27 Sep 2019 2:14 AM (IST)
विज्ञापन
24 घंटा के अंदर काम पर लौटें, नहीं तो समझें कार्यमुक्त

हजारीबाग : हजारीबाग आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका की लंबित मांगों को लेकर जिला प्रशासन व संघ आमने-सामने आ गया है. संघ का मांगों को लेकर राज्य स्तर पर धरना-प्रदर्शन जारी है. वहीं जिला प्रशासन ने आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को काम पर लौटने को कहा है. गुरुवार को जिला समाज कल्याण कार्यालय ने हड़ताली सेविकाओं से काम […]

विज्ञापन

हजारीबाग : हजारीबाग आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका की लंबित मांगों को लेकर जिला प्रशासन व संघ आमने-सामने आ गया है. संघ का मांगों को लेकर राज्य स्तर पर धरना-प्रदर्शन जारी है. वहीं जिला प्रशासन ने आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को काम पर लौटने को कहा है. गुरुवार को जिला समाज कल्याण कार्यालय ने हड़ताली सेविकाओं से काम पर लौटने का अल्टीमेटम दिया है.

पत्र में सेविका सहायिका को काम पर नहीं लौटने पर चयन मुक्त प्रक्रिया शुरू करने की चेतावनी दी गयी है. उनके स्थान पर नयी सेविका-सहायिका चयन की तिथि घोषित करने का आदेश सीडीपीओ को दिया गया है. ज्ञात हो कि हजारीबाग जिले में पिछले 21 अगस्त से 1770 आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका-सहायिका हड़ताल पर हैं. इससे आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित होनेवाले कार्य पिछले 36 दिनों से ठप है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola