क्रिएटर सुनीता कोरगावकर के आसान तरीके से बनाएं घर पर नारियल का तेल

नारियल का तेल बनाने का तरीका ( फोटो - @mummagadekar)
How To Make Coconut Oil: आज हम आपको इस आर्टिकल में घर पर ही नारियल तेल बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो करके आसानी से आप इसे तैयार कर सकते हैं.
How To Make Coconut Oil: हम अक्सर बालों और स्किन की देखभाल के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन बाजार में मिलने वाला नारियल तेल महंगा होने के साथ-साथ मिलावटी भी होता है. ऐसे में आप बाजार से खरीदने के बजाय घर पर ही नारियल का तेल आसानी से बना सकते हैं. घर पर नारियल तेल बनाने का तरीका कंटेंट क्रिएटर सुनीता कोरगावकर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल @mummagadekar पर बताया है. इसे बनाने का तरीका बहुत आसान है और इसके इस्तेमाल से आपके बाल और स्किन दोनों अच्छे भी रहते हैं.
घर पर नारियल का तेल कैसे बनाएं?
- सबसे पहले आप एक ताजा नारियल लें. अब आप इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
- इसके बाद आप इसे एक मिक्सर जार में डालें. इसमें थोड़ा पानी डालकर अच्छे से पेस्ट तैयार करें. आप एक बार और पानी डालकर मिक्सी को फिर से चलाएं.
- अब तैयार हुए पेस्ट को आप एक सूती कपड़े में रखें. फिर तुरंत एक बर्तन में इसे निचोड़कर छननी से छान लें. इस प्रोसेस को आप एक बार फिर थोड़ा पानी डालकर दोहराएं.
- अब जो इसमें मिल्क निकलेगा उसका ढक्कन बंद करके इसे फ्रिज में 3-4 घंटे के लिए छोड़ दें.
- अब इसे आप निकालकर सारा पानी छान दें. फिर इसे एक कड़ाही में डालकर धीमी आंच पर कुछ देर तेल छोड़ने तक पकाएं. आप देखेंगे कुछ ही देर में इससे सारा तेल छोड़ने लगेगा. जब तेल पूरी तरह निकल जाए तब आप इसे एक जार में निकालकर अच्छे से छान लें. अब तैयार है आपका घर पर बना नरियल का तेल.
यह भी पढ़ें: अब घर पर करें वैक्सिंग, बनाएं क्रिएटर मानसी शर्मा का बताया होममेड वैक्स
यह भी पढ़ें- 7 दिन में चमकाएं पूरी बॉडी, फॉलो करें मानसी शर्मा का पॉलिशिंग पैक
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




