होली के बाद दिल्ली जाने वाली ट्रेनें फुल, बिहार सरकार ने चलाई बसें, जानिए कितना है किराया

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :10 Mar 2026 5:27 PM (IST)
विज्ञापन
bsrtc bus for delhi mumbai

बस की तस्वीर

Bihar News: होली के बाद परदेश लौटने वाले प्रवासियों की भीड़ बिहार के रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर बढ़ गई है. ट्रेन में तत्काल टिकट नहीं मिलने से कई यात्री अब बसों का सहारा ले रहे हैं. सीतामढ़ी से रोजाना 5-6 बसें दिल्ली के लिए रवाना हो रही हैं.

विज्ञापन

Bihar News: होली का त्योहार खत्म होते ही एक बार फिर परदेश लौटने वाले मजदूरों और कामकाजी लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है. बिहार के रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है. बड़ी संख्या में लोग दिल्ली, पंजाब और अन्य महानगरों की ओर लौट रहे हैं.

रेलवे टिकट काउंटर पर भी लंबी कतारें लगी हुई हैं. तत्काल टिकट पाने के लिए लोग घंटों लाइन में खड़े रह रहे हैं, लेकिन कई यात्रियों को टिकट नहीं मिल पा रहा है. ऐसे में मजबूर होकर लोग बसों से सफर करने का विकल्प चुन रहे हैं.

बसों में बढ़ी यात्रियों की संख्या

सीतामढ़ी में ट्रेन में टिकट नहीं मिलने के कारण अब बड़ी संख्या में यात्री बसों से दिल्ली जा रहे हैं. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से दिल्ली के लिए रोजाना कई बसों का संचालन किया जा रहा है. सरकारी बस स्टैंड प्वाइंट कांटा चौक पर यात्रियों की भीड़ साफ देखी जा रही है. यहां से रोजाना बसें दिल्ली के लिए रवाना हो रही हैं.

टिकट नहीं मिला तो बस से सफर

बस स्टैंड पर मौजूद कई यात्रियों ने बताया कि ट्रेन का तत्काल टिकट नहीं मिलने के कारण उन्हें बस से यात्रा करनी पड़ रही है. यात्रियों ने बताया कि वे लोग दिल्ली जाने के लिए ट्रेन का टिकट लेने पहुंचे थे. लेकिन टिकट नहीं मिलने के कारण उन्हें मजबूरी में बस से जाना पड़ रहा है.

रोजाना 5 से 6 बसें हो रही रवाना

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि सीतामढ़ी से प्रतिदिन पांच से छह बसें दिल्ली सहित अन्य महानगरों के लिए रवाना की जा रही हैं. बस में 30 चेयर सीट और 30 स्लीपर सीट होती हैं. यानी एक बस में करीब 60 यात्री आराम से सफर कर सकते हैं.

दो दिन में 300 यात्री पहुंचे दिल्ली

अधिकारियों के अनुसार रविवार और सोमवार को कुल पांच बसें दिल्ली के लिए रवाना हुईं. इन बसों में करीब 300 यात्री सफर कर चुके हैं. बसों में यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि लंबी दूरी की यात्रा में उन्हें परेशानी न हो.

कई जगह बनाए गए टिकट काउंटर

सीतामढ़ी में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर और आसपास के कई इलाकों में टिकट काउंटर बनाए गए हैं. कांटा चौक, बाइपास बस स्टैंड, होटल सितायन के पीछे, सोनबरसा, भूतही चौक, भिठ्ठामोड़, सुरसंड, शिवहर, रुन्नीसैदपुर, कुम्मा चौक, बेला और परिहार में भी टिकट की व्यवस्था की गई है.

किराया और समय तय

दिल्ली जाने वाली बसों का किराया भी तय कर दिया गया है. सिटिंग सीट का किराया 1183 रुपये प्रति यात्री है, जबकि स्लीपर सीट के लिए 1785 रुपये देने होंगे. इन आधुनिक बसों का परिचालन रोजाना कांटा चौक से किया जा रहा है. बसें दोपहर 12:40 बजे से 2:40 बजे के बीच दिल्ली के लिए रवाना होती हैं.

Also Read: टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद पटना पहुंचे ईशान किशन, बोले- मेहनत करेंगे तो कहीं से भी आगे बढ़ सकते हैं

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन