पुपरी में आज 4 घंटे नहीं रहेगी बिजली, चोरौत-भदियन फीडर के कई गांव होंगे प्रभावित

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पुपरी पावर सब स्टेशन में मेंटेनेंस के कारण शुक्रवार को चोरौत और भदियन 11 केवी फीडरों से बिजली आपूर्ति 4 घंटे के लिए बंद रहेगी. इस दौरान इन फीडरों से जुड़े कई गांव प्रभावित होंगे. विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य समय से पूरा करने की अपील की है.

विज्ञापन

Sitamarhi News: पुपरी पावर सब स्टेशन में मेंटेनेंस कार्य के कारण शुक्रवार को चोरौत और भदियन 11 केवी फीडरों से जुड़ी बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बाधित रहेगी. इस दौरान दोनों फीडरों के अंतर्गत आने वाले कई गांवों में बिजली नहीं रहेगी.

विज्ञापन

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से समय रहते जरूरी कार्य निपटा लेने की अपील की है.

इन गांवों में रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित

कनीय अभियंता रवि भूषण ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के कारण चोरौत 11 केवी फीडर के अंतर्गत रामनगर बेदौल, परसौनी, बौरा बाजितपुर, रामपुर, सम्हौली, डुम्हारपट्टी और सिंगियाही समेत अन्य गांव प्रभावित रहेंगे.

वहीं भदियन 11 केवी फीडर के अंतर्गत नानपुर के जानीपुर, भदियन, ठेंगौल, बहेड़ा जाहिदपुर और इससे जुड़े अन्य गांवों में भी निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.

उपभोक्ताओं से की गई अपील

कनीय अभियंता ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है.

उन्होंने दोनों फीडरों से जुड़े सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय से पहले बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य पूरे कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन