ePaper

टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद पटना पहुंचे ईशान किशन, बोले- मेहनत करेंगे तो कहीं से भी आगे बढ़ सकते हैं

Updated at : 10 Mar 2026 3:27 PM (IST)
विज्ञापन
ishan kishan in patna

एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते ईशान किशन

Ishan Kishan: टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन पटना पहुंचे. जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ. इस दौरान उन्होंने कहा कि टीम इंडिया की जीत पूरे देश के लिए गर्व की बात है.

विज्ञापन

Ishan Kishan: टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन मंगलवार को पटना पहुंचे. एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. वहां मौजूद क्रिकेट फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने को उत्साहित नजर आए.

इस दौरान उनके परिवार के एक व्यक्ति ने ईशान किशन को माला पहनाकर स्वागत किया. यह पल काफी भावुक और खास बन गया. ईशान ने भी एक बच्चे को प्यार से किस किया और मुस्कुराते हुए उसका अभिवादन स्वीकार किया.

‘देश के लिए बहुत खुशी की बात’

पटना पहुंचने के बाद ईशान किशन ने टीम इंडिया की जीत पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि यह जीत सिर्फ टीम की नहीं बल्कि पूरे देश की जीत है. उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है. हमारी इंडिया टीम जीती है. यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है. हम उम्मीद करते हैं कि आगे भी ऐसे ही खेलते रहें और देश को जीत दिलाते रहें.

युवाओं के लिए बनना चाहते हैं प्रेरणा

ईशान किशन ने कहा कि अगर उनका प्रदर्शन अच्छा रहेगा तो बिहार और देश के युवाओं को भी क्रिकेट में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी. अगर मैं अच्छा करूंगा तो यहां से जो भी युवा क्रिकेट में आना चाहते हैं, उनके लिए मोटिवेशन मिलेगा. उन्होंने आगे कहा कि मैं हमेशा चाहता हूं कि ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी आगे बढ़ें.

उन्होंने युवाओं को मेहनत करने की सलाह देते हुए कहा कि अगर लगन और मेहनत हो तो कोई भी खिलाड़ी कहीं से भी आगे बढ़ सकता है.

वर्ल्ड कप फाइनल में खेली शानदार पारी

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने सिर्फ 24 गेंदों में 54 रन बनाए. अपनी पारी में उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए. हालांकि 16वें ओवर में वह आउट हो गए, लेकिन तब तक टीम के लिए मजबूत स्कोर खड़ा कर चुके थे. उनकी इस पारी ने टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई.

जीत के बाद गर्लफ्रेंड की तस्वीर वायरल

टीम इंडिया की जीत के बाद सोशल मीडिया पर ईशान किशन और उनकी गर्लफ्रेंड Aditi Hundia की तस्वीर भी काफी चर्चा में रही. तस्वीर में अदिति हुंडिया उन्हें मुस्कुराते हुए देख रही थीं. यह तस्वीर फैंस के बीच तेजी से वायरल हो गई.

टी-20 वर्ल्ड कप में बनाया खास रिकॉर्ड

ईशान किशन ने इस टूर्नामेंट में एक खास उपलब्धि भी हासिल की. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में उन्होंने इतिहास रच दिया. वह टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में 250 से ज्यादा रन बनाने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए. इस मैच से पहले उनके नाम 224 रन थे.

Also Read: चिराग के सांसद हर साल कराएंगे 52 बेटियों की शादी, बोले- मेरे क्षेत्र की हर बेटी मेरी बहन

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन