क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा विवादों में, एडमिट कार्ड में देरी और संताली पेपर पर उठे सवाल

एग्जाम हॉल में अभ्यर्थी. सांकेतिक तस्वीर. (AI Image)
रांची में JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा विवादों में घिर गई है. अभ्यर्थियों ने प्रवेश पत्र जारी करने में लापरवाही और संताली भाषा के प्रश्नपत्र में गंभीर त्रुटियों का आरोप लगाया है. परीक्षा की निष्पक्ष जांच और दोबारा परीक्षा कराने की मांग की गई है.
रांची. जेएसएससी द्वारा 19 जुलाई को आयोजित क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा विवादों में घिर गयी है. अभ्यर्थियों ने प्रवेश पत्र जारी करने में कथित लापरवाही और संताली भाषा के प्रश्नपत्र में गंभीर त्रुटियों का आरोप लगाते हुए परीक्षा प्रक्रिया की उच्चस्तरीय जांच तथा दोबारा परीक्षा कराने की मांग की है.
अभ्यर्थियों ने लगाया आरोप
अभ्यर्थियों का आरोप है कि आयोग की लेटलतीफी के कारण कई उम्मीदवार परीक्षा में शामिल ही नहीं हो सके. कुछ अभ्यर्थियों को परीक्षा समाप्त होने के बाद 20 जुलाई को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंक मिला, जबकि कई को परीक्षा वाले दिन ही ई-मेल के माध्यम से प्रवेश पत्र प्राप्त हुआ. ऐसे में वे निर्धारित परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच सके और परीक्षा से वंचित रह गये. इस परीक्षा के लिए राज्यभर के 813 केंद्रों पर 3,22,867 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किये गये थे, लेकिन इनमें से केवल 86,444 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए. अभ्यर्थियों का कहना है कि पूरी परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच करायी जानी चाहिए.
ये भी पढ़ें: नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में झारखंड के गुदड़ी ने रचा इतिहास, पूर्वी भारत का नंबर-1 आकांक्षी प्रखंड बना
संताली प्रश्नपत्र पर उठे सवाल
वहीं, संताली भाषा (पत्र-दो) के प्रश्नपत्र को लेकर भी गंभीर आपत्तियां सामने आयी हैं. अभ्यर्थियों का दावा है कि 100 में से 40 प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर पूछे गये, जबकि चार प्रश्न त्रुटिपूर्ण थे. इसके अलावा संताली साहित्य, संस्कृति, लोकगाथाओं और प्रमुख साहित्यकारों से जुड़े कई प्रश्नों को तथ्यात्मक रूप से गलत बताया गया है. इन अनियमितताओं के आधार पर प्रभावित अभ्यर्थियों ने संताली भाषा की परीक्षा रद्द कर पुनः आयोजित करने की मांग की है.
ये भी पढ़ें: JPSC 14वीं सिविल सेवा परीक्षा मामला: हाईकोर्ट ने JPSC से मांगा जवाब, 24 सितंबर को होगी अगली सुनवाई
ये भी पढ़ें: रांची हाई-प्रोफाइल चोरी का मामला: अशोक नगर में चोरी करने दिल्ली के बवाना और बिहार के सीतामढ़ी से आई थी दो चोरनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










