हिम्मत दिखाकर युवती ने बदमाशों से छीना अपना मोबाइल, पुलिस को देख भागे उचक्के

Updated:
विज्ञापन
हिम्मत वाली लड़की! जाम में अपना मोबाइल छीना

स्कूटी से पीछा करते हुए. सांकेतिक तस्वीर. (AI Image)

रांची में एक युवती ने बहादुरी दिखाते हुए बाइक सवार स्नैचरों का पीछा किया. ट्रैफिक जाम में फंसाकर उसने अपना मोबाइल वापस छीन लिया. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

विज्ञापन

Ranchi Crime News: झारखंड के रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित एटीएस मुख्यालय के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने मां के साथ स्कूटी से जा रही वर्षा कुमारी के हाथ से मोबाइल छीन लिया. घटना के दौरान वर्षा स्कूटी से गिरते-गिरते बची. वारदात 22 जुलाई की दोपहर करीब 12:15 बजे हुई. मोबाइल छिनने के बाद वर्षा ने हिम्मत दिखाते हुए स्कूटी से ही बदमाशों का पीछा किया. 

जाम में फंसे बदमाशों से वापस लिया मोबाइल 

मोबाइल छिनने के बाद वर्षा ने स्कूटी से ही दोनों अपराधियों का पीछा किया. पीछा करते हुए वह शहीद मैदान मछली मार्केट के सामने पहुंची, जहां ट्रैफिक जाम में बदमाशों की बाइक फंस गई. जाम में फंसे बदमाशों तक पहुंचकर उसने अपना मोबाइल वापस मांगा, लेकिन आरोपियों ने मोबाइल लौटाने से इनकार कर दिया. इसके बाद वर्षा ने स्थानीय लोगों की मदद से बदमाशों की जेब से अपना मोबाइल निकालकर वापस ले लिया. 

पुलिस मौके पर पहुंची

इसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी. पुलिस को देखते ही दोनों बदमाश अपनी बाइक छोड़कर शालीमार बाजार की ओर पैदल फरार हो गए. पुलिस ने मौके से बाइक जब्त कर ली. बाइक की नंबर प्लेट पर स्टिकर लगा हुआ था. स्टिकर हटाने पर उसका वास्तविक नंबर (जेएच-01एफवी-1310) मिला. वर्षा कुमारी ने इस संबंध में धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. 

ये भी पढ़ें: JPSC 14वीं सिविल सेवा परीक्षा मामला: हाईकोर्ट ने JPSC से मांगा जवाब, 24 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

ये भी पढ़ें: रांची हाई-प्रोफाइल चोरी का मामला: अशोक नगर में चोरी करने दिल्ली के बवाना और बिहार के सीतामढ़ी से आई थी दो चोरनी



विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola