जमशेदपुर के डिमना लेक में हादसा, एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टरों की डूबने से मौत

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण
जमशेदपुर के डिमना लेक में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मोबाइल बचाने की कोशिश में दो जूनियर डॉक्टरों की पानी में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे ने चिकित्सा समुदाय को झकझोर दिया है।
Dimna Lake Accident Jamshedpur : जमशेदपुर के डिमना लेक में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. जहां एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टरों की पानी में डूबने से मौत हो गयी. मृतकों की पहचान डॉ. सक्षम और डॉ. समीर के रूप में हुई है. इस घटना से अस्पताल परिसर और चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है.
मोबाइल बचाने की कोशिश पड़ी भारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एमजीएम अस्पताल के तीन जूनियर डॉक्टर रात के समय डिमना लेक घूमने गये थे और लेक के किनारे बैठे हुए थे. इसी दौरान उनमें से एक डॉक्टर का मोबाइल फोन अचानक पानी में गिर गया. गिरे हुए मोबाइल को निकालने के लिए डॉक्टर पानी में उतरे, लेकिन गहराई का अंदाजा न होने के कारण यह भयानक हादसा हो गया.
तीसरा साथी सुरक्षित, अस्पताल में मचा हड़कंप
घटना के समय उनके साथ मौजूद तीसरे डॉक्टर, यश, किसी तरह सुरक्षित बच गये. उन्होंने इस पूरी घटना की जानकारी एमजीएम अस्पताल प्रबंधन को दी. सूचना मिलते ही अस्पताल के अन्य डॉक्टर, अधिकारी और पुलिस प्रशासन तुरंत डिमना लेक पहुंचे. गोताखोरों की मदद से पानी में डूबे डॉक्टरों के शवों को बाहर निकालने का कार्य शुरू किया गया.
इसे भी पढ़ें: नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में झारखंड के गुदड़ी ने रचा इतिहास, पूर्वी भारत का नंबर-1 आकांक्षी प्रखंड बना
इसे भी पढ़ें: रांची हाई-प्रोफाइल चोरी का मामला: अशोक नगर में चोरी करने दिल्ली के बवाना और बिहार के सीतामढ़ी से आई थी दो चोरनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










