तमिलनाडु में बहरागोड़ा के युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान, 20 साल से एक ही कंपनी में काम कर रहेे थे

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बहरागोड़ा निवासी प्रेम कुमार बेरा ने तमिलनाडु में आत्महत्या कर ली. वह 20 साल से एक कंपनी में काम कर रहा था. पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा (34) ने रविवार रात तमिलनाडु स्थित अपने आवास में रस्सी के सहारे पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह करीब 20 वर्षों से तमिलनाडु की एक्यूरे कास्टिंग कंपनी में काम कर रहा था. अपनी पत्नी तुलसी पात्र और तीन वर्षीय बेटे आदर्श बेरा के साथ वहीं रहता था.

विज्ञापन

रस्सी के सहारे पंखे से लटका मिला प्रेम

परिजनों के अनुसार, करीब दो माह पहले एसआइआर कार्य के सिलसिले में प्रेम कुमार अपने परिवार के साथ खंडामौदा आया था. मृतक के भाई हृषिकेश बेरा ने बताया - घटना की रात प्रेम कुमार की पत्नी तुलसी बेटे के साथ खाना खाने के बाद बरामदे में सो गयी थी, जबकि प्रेम पास के कमरे में सोने चला गया था. सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर खिड़की से झांककर देखा तो प्रेम रस्सी के सहारे पंखे से लटका था.

आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही पुलिस

यह खौफनाक दृश्य देखकर पत्नी ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गये. घटना की सूचना मिलने पर तमिलनाडु पुलिस पहुंची. शव को नीचे उतारकर पंचनामा किया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आत्महत्या के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है. परिजनों के अनुसार, प्रेम कुमार का अंतिम संस्कार तमिलनाडु में ही किया जायेगा. कंपनी की ओर से पोस्टमार्टम, अंतिम संस्कार और श्रद्धाकर्म का पूरा खर्च वहन किया जा रहा है. वहीं, शोक संतप्त परिजनों ने कंपनी से उचित आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola