ePaper

हजारीबाग में 10 हजार रुपये रिश्वत ले रही थी महिला मुखिया, एसीबी ने किया गिरफ्तार

Updated at : 04 Sep 2019 2:52 PM (IST)
विज्ञापन
हजारीबाग में 10 हजार रुपये रिश्वत ले रही थी महिला मुखिया, एसीबी ने किया गिरफ्तार

हजारीबाग : झारखंड की राजधानी से करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित हजारीबाग जिला में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक महिला मुखिया को गिरफ्तार किया है. मुखिया को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है. मुखिया के साथ उसके देवर को भी एसीबी की टीम ने दबोचा है. नवादा पंचायत की मुखिया […]

विज्ञापन

हजारीबाग : झारखंड की राजधानी से करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित हजारीबाग जिला में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक महिला मुखिया को गिरफ्तार किया है. मुखिया को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है. मुखिया के साथ उसके देवर को भी एसीबी की टीम ने दबोचा है. नवादा पंचायत की मुखिया का नाम यशोदा देवी और उसके देवर का नाम निर्मल साव है.

इसे भी पढ़ें : दिल्ली के लिए उड़ान भरते ही इंडिगो के विमान की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे 100 से ज्यादा यात्री

नवादा पंचायत के वार्ड नंबर 11 की वार्ड सदस्य नूरजहां बेगम (पति इम्तियाज अंसारी थाना विष्णुगढ़) ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी, हजारीबाग) के पास आवेदन देकर शिकायत की थी कि मनरेगा से डोभा निर्माण के एवज में मुखिया और उसके देवर फाइल आगे बढ़ाने की एवज में 10,000 रुपये की मांग कर रहे हैं.

नूरजहां बेगम ने कहा कि वह रिश्वत देना नहीं चाहतीं. इस दौरान एसीबी ने आवेदन का सत्यापन करवाया. जांच में नूरजहां बेगम की शिकायत सही पायी गयी. इसके बाद भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस नंबर 13/19 (4 सितंबर, 2019) को केस दर्ज किया गया.

इसे भी पढ़ें : Ranchi : झारखंड के पूर्व खेल मंत्री बंधु तिर्की को एंटी करप्शन ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

एसीबी के डीएसपी विजय शंकर के नेतृत्व में हजारीबाग से एक टीम नवादा पंचायत पहुंची और मुखिया एवं उसके देवर को गिरफ्तार कर लिया. एसीबी की टीम मुखिया यशोदा देवी और उसके देवर निर्मल को पूछताछ के लिए हजारीबाग ले गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola