Peddi विवाद के बीच जाह्नवी कपूर का पुराना वीडियो वायरल, बुच्ची बाबू को बताया ‘इंडिया का सबसे राउडी डायरेक्टर’

बुच्ची बाबू सना पर जान्हवी कपूर, फोटो- इंस्टाग्राम
Peddi विवाद के बीच जाह्नवी कपूर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना को ‘इंडिया का सबसे राउडी डायरेक्टर’ बताया था.
Peddi रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है. फिल्म में जाह्नवी कपूर के किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ी हुई है. कई लोगों का आरोप है कि फिल्म में उनके किरदार को जरूरत से ज्यादा ग्लैमरस और गलत तरीके से दिखाया गया है. इसी बीच जाह्नवी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह फिल्म के डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना की जमकर तारीफ करती नजर आ रही हैं.
वायरल वीडियो में क्या बोलीं जाह्नवी?
इस वीडियो में जाह्नवी कपूर ने कहा कि डायरेक्टर उन्हें अलग-अलग तरह की एक्टिंग और बॉडी लैंग्वेज के बारे में बताते थे. जाह्नवी ने कहा कि उनके किरदार का अंदाज और तेवर काफी अलग थे और उसे बनाने का पूरा श्रेय बुच्ची बाबू को जाता है.
एक्ट्रेस ने मजाकिया अंदाज में उन्हें “इंडिया का सबसे राउडी डायरेक्टर” भी बताया. जाह्नवी ने कहा कि पिछले दो सालों में वह एक कलाकार के रूप में काफी खुली हैं और इसका बड़ा श्रेय इस फिल्म और उसके निर्देशक को जाता है.
यहां देखें वीडियो-
क्या है पूरा मामला?
‘पेड्डी’ रिलीज होने के बाद जाह्नवी कपूर के किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई. कई लोगों ने फिल्म में उनके रोल को लेकर नाराजगी जताई और मेकर्स की आलोचना की. वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि जाह्नवी अपने किरदार को जिस तरह स्क्रीन पर दिखाया गया, उससे पूरी तरह खुश नहीं थीं.
इसी बीच एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें लिखा था कि यह “भारतीय सिनेमा की किसी लीडिंग एक्ट्रेस के साथ सबसे महंगा अपमान” है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जाह्नवी ने इस पोस्ट को लाइक भी किया था। इसके बाद यह विवाद और ज्यादा सुर्खियों में आ गया.
यह भी पढ़ें: Kalki 2: प्रभास की ‘कल्कि 2’ को लेकर डायरेक्टर ने दिया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर भी मिला हिंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










