यह उपलब्धि विकास के िलए अहम

Updated at : 03 Sep 2019 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
यह उपलब्धि विकास के िलए अहम

हजारीबाग : भारतीय जीवन बीमा निगम मंडल के प्रथम प्रीमियम व्यवसाय में हजारीबाग मंडल को देश में पांचवां व पटना जोन के पूर्व मध्य क्षेत्र में पहला स्थान मिला है. प्रथम प्रीमियम में कुल व्यवसाय 432.78 करोड़ रुपये का किया गया है. उक्त बातें एलआइसी के 63 वर्ष पूरा होने पर वरिष्ठ मंडल प्रबंधक सूर्य […]

विज्ञापन

हजारीबाग : भारतीय जीवन बीमा निगम मंडल के प्रथम प्रीमियम व्यवसाय में हजारीबाग मंडल को देश में पांचवां व पटना जोन के पूर्व मध्य क्षेत्र में पहला स्थान मिला है. प्रथम प्रीमियम में कुल व्यवसाय 432.78 करोड़ रुपये का किया गया है. उक्त बातें एलआइसी के 63 वर्ष पूरा होने पर वरिष्ठ मंडल प्रबंधक सूर्य नारायण पंडा ने जुलू पार्क स्थित सभागार में पत्रकार सम्मेलन में कही.

उन्होंने बताया कि हजारीबाग मंडल ने वित्तीय वर्ष 2018-19 में 204916 नयी पॉलिसी की थी. इस वर्ष अप्रैल से अगस्त तक 59458 पॉलिसी हुई है. मंडल ने 8279 लोगों के बीच 129.145 करोड़ का दावा भुगतान किया है. पॉलिसी परिपक्वता 3.09 लाख पॉलिसी में 1126 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है. मंडल कार्यालय से 11659 एजेंट जुड़ कर व्यवसाय कर रहे हैं.
वरिष्ठ मंडल प्रबंधक पंडा ने बताया कि पांच करोड़ की प्रारंभिक पूंजी व 168 कार्यालयों में देश में एलआइसी का काम शुरू हुआ था. 63 वर्षों में 4932 कार्यालय, 1.08 लाख कर्मचारी व 11.79 लाख अभिकर्ता के सहयोग से 29.09 करोड़ प्रथम प्रीमियम और 11.61 करोड़ पॉलिसी है. यह उपलब्धि देश के विकास के लिए अहम है. उन्होंने बताया कि सभी शाखा, मंडल, क्षेत्रीय व केंद्रीय कार्यालय का नेटवर्किंग की गयी है. मोबाइल नंबर को पॉलिसी से लिंक कर ग्राहक अपनी पॉलिसी का प्रीमियम व संबंधित जानकारी एसएमएस के माध्यम से ले रहे है. एलआइसी एप के माध्यम से भी प्रीमियम जमा व पॉलिसी संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते है.
सभी पॉलिसी का भुगतान नेफ्ट के माध्यम से किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि गोल्डेन जुबली फाउंडेशन की स्थापना गरीबी उन्मूलन शिक्षा विकास व चिकित्सीय सहायता तथा जन सुविधाओं के विस्तार के लिए किया गया है. सालाना 10 हजार मेधावी विद्यार्थी को छात्रवृत्ति देने का प्रावधान है. जीवन बीमा में जीवन अमर, हेल्थ कैंसर, जीवन आरोग्यम व पेंशन स्कीम पॉलिसी उपभोक्ताओं के लिए लाया गया है. यह सारी पॉलिसी में उपभोक्ताओं को तत्काल राहत व लाभ देनेवाला है. कम आमदनी के लोग भी प्रतिमाह 60 रुपये प्रीमियम जमा कर 50 हजार का इंश्योरेंस करा सकते है.
पत्रकार सम्मेलन में विपणन प्रबंधक मनोज कुमार पात्रो, प्रबंधक कार्यालय सेवा नीलम कुजूर, प्रबंधक कार्मिक कृष्णा राम, प्रबंधक ग्राहक संबंध एके दास, प्रबंधक दावा एसएस बेसरा, प्रबंधक विक्रय जीसी मुखी, प्रबंधक दावा पीडी खाखा, प्रशासनिक पदाधिकारी रूपेश रूखैयार, महेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola