जेठानियों ने दूसरी शादी करने का आरोप लगा कर देवरानी को पीटा, फिर काटे बाल
Updated at : 13 Aug 2019 1:19 AM (IST)
विज्ञापन

कोर्रा थाना के हुरहुरु पतरातू मुहल्ले में घटी घटना, पति ने थाना में दिया आवेदन हजारीबाग :जेठानियों ने देवरानी सुनीता कच्छप पर दूसरी शादी का आरोप लगा कर मारपीट करते हुए उसके बाल काट दिये. यह घटना कोर्रा थाना के हुरहुरु पतरातू मुहल्ले की है. इस मामले में सुनीता कच्छप के पति ने कोर्रा थाना […]
विज्ञापन
कोर्रा थाना के हुरहुरु पतरातू मुहल्ले में घटी घटना, पति ने थाना में दिया आवेदन
हजारीबाग :जेठानियों ने देवरानी सुनीता कच्छप पर दूसरी शादी का आरोप लगा कर मारपीट करते हुए उसके बाल काट दिये. यह घटना कोर्रा थाना के हुरहुरु पतरातू मुहल्ले की है. इस मामले में सुनीता कच्छप के पति ने कोर्रा थाना में आवेदन दिया है. पुलिस ने किशुन कच्छप के आवेदन पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
क्या है मामला : हजारीबाग शहर के हुरहुरू पतरातू मुहल्ला में किशुन कच्छप रहता है. उसकी पत्नी सुनीता कच्छप कुछ दिनों से मायके गयी थी. 11 अगस्त की रात को पति किशुन कच्छप अपनी पत्नी सुनीता को घर लेकर आया. सोमवार की सुबह सुनीता की जेठानियों ने उस पर दूसरी शादी करने समेत कई आरोप लगा कर मारपीट करते हुए उसके बाल काट दिये.
पीड़िता सुनीता कच्छप ने बताया कि कुछ दिन पूर्व पति के साथ विवाद हुआ था. गुस्सा में आकर मैं अपने मायके भुरकुंडा (पतरातू) चली गयी.मेरा घर पिठोरिया में भी है. मैं भुरकुंडा पतरातू से पिठोरिया चली गयी. मेरे ससुराल वालों को किसी ने कह दिया कि मैंने हजारीबाग नर्सिंग स्थान मंदिर में शादी कर ली है. मेरा पति किशुन कच्छप जब मायके से लेकर घर आया, तो 11 अगस्त की रात से ही मेरे जेठ व जेठानियों ने तरह-तरह के ताने मारने लगे.
सोमवार की सुबह जेठानियों ने कई महिलाओं के साथ मिल कर मेरे साथ मारपीट की और बाद में पकड़ कर मेरा बाल काट दिया. उसने जेठानी चंदा कच्छप, रोहिणी कच्छप, वीणा कच्छप पर मारपीट व बाल काटने का आरोप लगाया है. इधर, पति किशुन कच्छप ने बताया कि पत्नी सुनीता के मायके जाने के बाद प्रतिदिन मोबाइल से बात करते थे. पत्नी को लाने के लिए मैं उसके मायके गया. उसे लेकर घर आया. मेरे भाई व भाभियों ने सुबह मेरी पत्नी पर आरोप लगा कर मारपीट की.
उनलोगों ने मेरे साथ भी मारपीट की. उसने बताया कि मारपीट करने के बाद भाई व भाभी हमदोनों को सदर महिला थाना ले गये. सदर महिला थाना में बताया गया कि यह मामला कोर्रा थाना का है. इसके बाद मेरे भाई व भाभी वहां से वापस घर लौट गये. इसके बाद हमलोग कोर्रा थाना पहुंच आवेदन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




