गरीब लड़की की शादी में की मदद

गिद्दी (हजारीबाग) : सिरका भूली क्वार्टर में मंगलवार को एके मिश्रा फाउंडेशन ने गरीब लड़की रानी (पिता स्व अर्जुन भुइयां) की शादी में खाद्य सामग्री व आर्थिक सहयोग किया. मौके पर फाउंडेशन के जिला प्रभारी अनिल मिश्रा व पुरुषोत्तम पांडेय ने कहा कि गरीबों को फाउंडेशन लंबे समय से सहयोग करते आ रहा है. फाउंडेशन […]
गिद्दी (हजारीबाग) : सिरका भूली क्वार्टर में मंगलवार को एके मिश्रा फाउंडेशन ने गरीब लड़की रानी (पिता स्व अर्जुन भुइयां) की शादी में खाद्य सामग्री व आर्थिक सहयोग किया. मौके पर फाउंडेशन के जिला प्रभारी अनिल मिश्रा व पुरुषोत्तम पांडेय ने कहा कि गरीबों को फाउंडेशन लंबे समय से सहयोग करते आ रहा है.
फाउंडेशन के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि गरीबों को मदद व सेवा करना सबसे बड़ा सामाजिक कार्य है. उन्होंने कहा कि हजारीबाग व रामगढ़ जिले में फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, कला संस्कृति व पर्यावरण पर कार्य कर रहा है. मौके पर धर्मेंद्र झा, प्रमोद मल्लिक, महावीर भुइयां, अजय भुइयां, दीपक भुइयां, महेंद्र राम, शेरू भुइयां, चंदवरिया देवी, शनिचरवा देवी, रेखा देवी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




