भगवान पर राजनीति करनेवाले अपनी सोच बदलें
Updated at : 24 Dec 2018 7:40 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ का महासम्मेलन रविवार को नगर भवन हजारीबाग में हुआ. ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय संस्थापक इशान निर्मल, राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज जोशी, पूर्व सांसद प्रो यदुनाथ पांडेय ने भगवान परशुराम की तस्वीर पर माल्यार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मंत्रोच्चारण एवं भगवान परशुराम के जयकारे से पूरा नगर भवन गुंजामय हो उठा. संगठन […]
विज्ञापन
हजारीबाग : अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ का महासम्मेलन रविवार को नगर भवन हजारीबाग में हुआ. ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय संस्थापक इशान निर्मल, राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज जोशी, पूर्व सांसद प्रो यदुनाथ पांडेय ने भगवान परशुराम की तस्वीर पर माल्यार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मंत्रोच्चारण एवं भगवान परशुराम के जयकारे से पूरा नगर भवन गुंजामय हो उठा. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज जोशी ने कहा कि हनुमान महादेव के रूद्र अवतार हैं. भगवान पर राजनीति करनेवाले अपनी सोच बदलें.
ब्राह्मणों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है. कहा कि हम सभी एसी एसटी एक्ट का विरोध करते हैं. उन्होंने झारखंड सरकार से आर्थिक आधार पर 30 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की. पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण ने हिंदू समाज को एक करने का काम किया है. ब्राह्मणों को एकजुट होने का आह्वान किया. कार्यक्रम में शिक्षा, समाजसेवा, प्रशासनिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले दर्जनों लोगों को अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया.
मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय, संदीप कुमार शर्मा, जिला अध्यक्ष मास्टर झब्बू, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रीमा मिश्रा, विकास कुमार पांडेय, पवन जिगर पांडेय, प्रमुख कुमारी श्रीति पांडेय, ओमकारनाथ शर्मा, सुनैना दुबे, रानी शुक्ला, पंकज शास्त्री, कविता मिश्रा, बटेश्वर मिश्रा, कृष्णदेव पांडेय, वीरेंद्र कुमार पांडेय, पुरेंद्र पांडेय, भूपेंद्र पांडेय, प्रमोद पांडेय, रौशन कुमार पांडेय, विजय पांडेय, शोभा पांडेय, धनेश्वर पांडेय, देवकुमार शर्मा, पिंटू शर्मा, दिगंबर शर्मा, शिवनंदन शर्मा, शंभु शर्मा, प्रेम शर्मा, अशोक पांडेय समेत झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से काफी संख्या में ब्राह्मण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




