बड़कागांव में : संविधान दिवस, अंबेडकर के मार्ग पर चलने से ही देश का होगा चौमुखी विकास

Updated at : 26 Nov 2018 4:31 PM (IST)
विज्ञापन
बड़कागांव में : संविधान दिवस, अंबेडकर के मार्ग पर चलने से ही देश का होगा चौमुखी विकास

बड़कागांव : अंबेडकर चौक स्थित संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की आदम कद प्रतिमा के पास आज संविधान दिवस मनाया गया. मौके पर अतिथियों एवं बड़कागांव के नागरिकों ने माल्यार्पण किया. इसकी अध्यक्षता रविदास महासभा के नगर अध्यक्ष विनोद राम व संचालन बड़कागांव मध्य पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजीव रंजन ने किया. समारोह […]

विज्ञापन

बड़कागांव : अंबेडकर चौक स्थित संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की आदम कद प्रतिमा के पास आज संविधान दिवस मनाया गया. मौके पर अतिथियों एवं बड़कागांव के नागरिकों ने माल्यार्पण किया. इसकी अध्यक्षता रविदास महासभा के नगर अध्यक्ष विनोद राम व संचालन बड़कागांव मध्य पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजीव रंजन ने किया.

समारोह को शिक्षक चेतलाल राम ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखा गया संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है. इसीलिए भारत को विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश कहा जाता है.

उन्‍होंने कहा कि संविधान को बचाये रखना हम सभी नागरिकों का कर्तव्य है. रविदास महासभा के नगर अध्यक्ष विनोद राम ने कहा कि पूरे विश्व में हमारे भारत देश का संविधान सबसे बड़ा संविधान है. हम देशवासियों को संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर पर गर्व है. हमें उनके बताये हुए मार्गों पर चलने की आवश्यकता है. तभी हमारा देश का विकास संभव है.

पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजीव रंजन ने कहा कि दबे कुचले एवं महिलाओं को शक्ति देने का काम किया है. संविधान भारत के हर नागरिकों को हक अधिकार देने का काम किया है. ऐसे पवित्र संविधान को हम सभी नागरिकों को सम्मान करते रहना है.

मौके पर नगर अध्यक्ष विनोद राम शिक्षक चेत लाल राम, वीरेंद्र कुमार, कृष्णा राम, रवि राम, आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, सचिव कामेश्वर महतो, महावीर राम, निरंजन राम, दिलीप कुमार, देवेंद्र कुमार, सरिता देवी, अशोक कुमार राम, शंभू राम, राजेश कुमार राम के अलावा कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola