हॉकी खिलाड़ी के साथ मारपीट

हजारीबाग : जिला स्तरीय हॉकी टीम के खिलाड़ी पूजादीप के साथ मारपीट हुई. इस संबंध में घायल खिलाड़ी के परिजनों ने एसपी मनोज कौशिक को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पूजादीप हुरहुरु मुहल्ला के रामकुमार राम की पुत्री है. आवेदन के अनुसार बहादुर राम, आदि देव पर मारपीट का आरोप लगाया है. घटना […]
हजारीबाग : जिला स्तरीय हॉकी टीम के खिलाड़ी पूजादीप के साथ मारपीट हुई. इस संबंध में घायल खिलाड़ी के परिजनों ने एसपी मनोज कौशिक को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पूजादीप हुरहुरु मुहल्ला के रामकुमार राम की पुत्री है. आवेदन के अनुसार बहादुर राम, आदि देव पर मारपीट का आरोप लगाया है. घटना सात जून की है.
इस संबंध में भुक्तभोगियों ने सदर थाना को आवेदन दिया था. इस पर कार्रवाई नहीं होने पर एसपी को आवेदन दिया गया है. इसमें सदर थाना में पदस्थापित एएसआइ नगेंद्र शर्मा पर आरोप लगाया गया है कि वह आरोपियों को मदद पहुंचाने के लिए कार्रवाई नहीं कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




