दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

Updated:
विज्ञापन
दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

बहिमर चौक पर सड़क हादसा

विज्ञापन

कटकमसांडी. थाना क्षेत्र के बहिमर चौक (हजारीबाग-चतरा मुख्य मार्ग) पर सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. दुर्घटना में उमेश यादव (पिता चंदर यादव, ग्राम डांड़) की मौत हो गयी. वहीं घायल रोहित कुमार (24 वर्ष, लुपुंग), कृष्णा कुमार यादव (25 वर्ष, ग्राम डांड़) को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग भेजा गया. जहां से चिकित्सकों ने रोहित कुमार को रिम्स रांची रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शिवम गुप्ता दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. घायलों को एंबुलेंस की व्यवस्था कर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा. स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ. दुर्घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा. पुलिस ने उमेश यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है.

अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोग घायल

बरकट्ठा. अलग-अलग सड़क दुघर्टना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. चार अप्रैल की शाम जीटी रोड पर हादसे में ग्राम कोलकाता निवासी शाहिद सफी (35 वर्ष, पिता सफी आलम), सरफराज अहमद (36 वर्ष) तथा दूसरी घटना में ग्राम गयपहाड़ी निवासी तुलसी महतो (45 वर्ष, पिता खागो महतो) घायल हो गये. सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola