बूथ स्तर तक भाजपा को मजबूत बनायें : अमित यादव

Updated:
विज्ञापन
बूथ स्तर तक भाजपा को मजबूत बनायें : अमित यादव

भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

विज्ञापन

इचाक. पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण रविवार को संपन्न हुआ. कार्यशाला का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस दौरान संगठन की रीति-नीति और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की गयी. भाजपा को संगठनात्मक एवं वैचारिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया गया. विधायक अमित कुमार यादव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताये मार्ग पर चलकर भाजपा को बूथ एवं गांव स्तर पर मजबूत बनाने की बात कही. जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने पार्टी संगठन की मजबूती पर चर्चा की. प्रखंड प्रभारी भानुमती पासवान ने भाजपा के कार्यों की जानकारी दी. भाजपा के बीएलए-2 के मनोनयन, मतदाता गहन पुनरीक्षण और बूथ स्तर की मजबूती पर चर्चा की. प्रशिक्षण में मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, अजीत कुमार बख्शी, सुभाष सोनी, रजनी शर्मा, प्रकाश राम, निरंजन मेहता, विक्की धवन, शंकर सोनी, निशित नारायण सिंह, शंकर सिंह, सुधीर मेहता, ब्रजेश सिन्हा, ज्ञानी साव समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola