बच्चों को राष्ट्रभक्ति की सीख दें माताएं

Updated:
विज्ञापन
बच्चों को राष्ट्रभक्ति की सीख दें माताएं

मटवारी गांधी मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन

विज्ञापन

हजारीबाग. मटवारी गांधी मैदान में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसमें काफी संख्या में सनातन धर्मावलंबी शामिल हुए. मौके पर हवन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन विराट हिंदू सम्मेलन के महामंत्री सुनील कुमार ने किया. इस अवसर पर आर्ष गुरुकुल की छात्राओं ने सामवेद की ऋचाओं का पाठ किया. सुबोध कुमार शिवगीत ने हिंदू एकता समन्वय की बात कही. आचार्य कौटिल्य ने महिलाओं से अपील की कि अपनी संतानों को राष्ट्रभक्ति की सीख दें, तभी हिंदू समाज सुरक्षित रह सकता है. उन्होंने संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार का आह्वान किया. सम्मेलन को भोपाल से आये विश्व हिंदू परिषद के वीरेंद्र विमल विहार ने भी संबोधित किया. मंच संचालन अभिजीत व धन्यवाद ज्ञापन शेफाली गुप्ता ने किया. कार्यक्रम में डॉ ताराकांत शुक्ल, डिप्टी कमांडेंट एचके पाठक, आरबी सिंह, गंगाधर दुबे, नवलकिशोर कर्ण, डीके राणा, सुधांशु शेखर झा, प्रणय, भागवत, अशोक सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

गौतम बस के मालिक का निधन

हजारीबाग. गौतम बस के मालिक धर्मेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह की मौत हो गयी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. उनका अंतिम संस्कार चतरा देवरिया धर्मपुर में किया गया. जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र सिंह चार अप्रैल को अपने वाहन को छोड़ने के लिए संत कोलंबा कॉलेज मोड़ गये हुए थे. उसी दौरान अचानक गिर पड़े. वहां मौजूद लोग उन्हें आरोग्यम अस्पताल ले गये. जहां उनकी मौत हो गयी.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola