ओवरटेक कर ट्रक चालक से मारपीट, दो हिरासत में

Updated:
विज्ञापन
ओवरटेक कर ट्रक चालक से मारपीट, दो हिरासत में

15 हजार रुपये लूटने का आरोप

विज्ञापन

कटकमसांडी. कटकमदाग चौक के पास ओवरटेक कर मारपीट करने के मामले में अड़रा गांव निवासी ट्रक चालक अरुण यादव ने स्थानीय थाना में पांच युवकों के खिलाफ आवेदन दिया है. आवेदन में कहा गया है कि चार अप्रैल को वह रांची से ट्रक पर सेंटरिंग का सामान लेकर हजारीबाग आया था. यहां सामान उतारकर अपने गांव अड़रा लौट रहा था. इसी दौरान रात करीब एक बजे कटकमदाग चौक के पास पांच युवकों ने ओवरटेक कर उसे रोका और मारपीट की. वह किसी तरह ट्रक लेकर गांव पहुंचा, लेकिन युवक पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गये और मारपीट करने लगे. जब उसके पिता गणेश यादव व अन्य लोग बाहर निकले, तो उनके साथ भी मारपीट की गयी. इसी बीच ग्रामीण इकट्ठा हो गये और दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दो युवक भागने में सफल रहे. अरुण यादव ने मारपीट का आरोप राहुल कुमार साव, विक्की कुमार रजक (दोनों कटकमदाग) व रंजीत सोनी (पिता प्रकाश सोनी, सुल्ताना गांव) समेत दो अज्ञात युवकों पर लगाया है. आवेदन में कहा गया है कि सभी युवकों के पास धारदार हथियार थे. मारपीट के दौरान उससे 15 हजार रुपये भी लूट लिये गये. इस संबंध में थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. मामला सही पाये जाने पर दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola