भाजपाइयों ने कई जगह किया रोड जाम

Updated at : 14 Jun 2014 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपाइयों ने कई जगह किया रोड जाम

हजारीबाग : बेस गांव को बिजली देने, अनियमित बिजली आपूर्ति और यशवंत सिन्हा समेत भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में 12वें दिन भी आंदोलन जारी रहा. हजारीबाग, रामगढ़ रोड को तीन घंटे तक जाम किया गया. रामगढ़ में आंदोलन कर रहे पांच भाजपा नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. यशवंत के घायल […]

विज्ञापन

हजारीबाग : बेस गांव को बिजली देने, अनियमित बिजली आपूर्ति और यशवंत सिन्हा समेत भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में 12वें दिन भी आंदोलन जारी रहा. हजारीबाग, रामगढ़ रोड को तीन घंटे तक जाम किया गया. रामगढ़ में आंदोलन कर रहे पांच भाजपा नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

यशवंत के घायल होने से लोग चिंतित : जेपी केंद्रीय कारा में बंद पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के घायल होने की सूचना हजारीबाग समेत पूरे झारखंड में आग की तरह फैल गयी. जेल के हाई सिक्युरिटी जोन में मौजूद प्लास्टिक के पुराने कुर्सी पर यशवंत सिन्हा बैठे हुए थे. शुक्रवार दोपहर 12 बजे के करीब प्लास्टिक की कुर्सी टूट गयी, यशवंत सिन्हा जमीन पर गिर पड़े जिससे उन्हें चोट आयी. गिरफ्तार सभी भाजपा नेता जेल के अंदर यशवंत सिन्हा के घायल होने से चिंतित हैं. वहीं पूरे हजारीबाग जिले में लोग यशवंत सिन्हा के स्वास्थ्य की जानकारी जानने के लिए बेताब रहे.

गरमी और बढ़ते तापमान से भाजपा नेता परेशान : जेपी केंद्रीय कारा में पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा समेत 63 भाजपा नेता बंद हैं. हाई सिक्यूरिटी जोन में नेताओं को रखा गया है. 40 से 45 डिग्री तापमान से भाजपा नेता काफी परेशान थे. हाई सिक्यूरिटी सेल अंडा वार्ड में यशवंत सिन्हा 8/8 के कमरे में हैं. इस कमरे में कोई खिड़की नहीं है. इसी छोटे कमरे में चार फीट पांच इंच दीवार से घिरा हुआ शौचालय है. शौचालय को बोरा से ढक दिया जाता है ताकि बदबू न आये. इसी कमरे में यशवंत सिन्हा रह रहे हैं. कमरे के अंदर का तापमान और अधिक है.

सारे कष्टों के बाद भी यशवंत सिन्हा आंदोलन को और बढ़ाने का इरादा रखते हैं. वहीं भाजपा नेता अनिल मिश्र, भैया अभिमन्यु प्रसाद, टुनु गोप, प्रफुल, विश्वजीत कुमार, रंजीत सिन्हा, जगरनाथ साव बेस गांव, रणधीर पांडेय समेत सभी भाजपा नेता जेल में बंद है. इन नेताओं को सबसे अधिक परेशानी रात में शौच लगने पर होती है. शाम छह बजे के बाद वार्ड में बंद कर दिया जाता है. सुबह छह बजे तक वार्ड से नहीं निकल सकते हैं. इन राजनीतिक बंदियों के सहयोगी रात में शौच वार्ड में करते हैं तो बदबू से परेशान हो जाते हैं.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय यशवंत सिन्हा से मिले : जेपी केंद्रीय कारा में बंद पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय मिले. जेल से मिल कर निकलने के बाद भाजपा नेता मनीष जायसवाल के आवास पर पत्रकारों से बात की. श्री राय ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेता यशवंत सिन्हा के लिए कानूनी लड़ाई पार्टी लड़ेगी. भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी की घोर निंदा करते हैं. यशवंत सिन्हा ने जो आंदोलन शुरू किया है, पार्टी इस आंदोलन को आगे बढ़ायेगी. विधायक अमित यादव, भाजपा नेता रमेश सिंह, सुरेंद्र सिन्हा, मनीष जायसवाल, कृष्णा सिन्हा, सुमन कुमार पप्पू, अनिल सिन्हा, राजकुमार लाल समेत कई भाजपा नेता प्रदेश अध्यक्ष के साथ जेल जाकर यशवंत सिन्हा से मुलाकात की.

पांच भाजपा नेता जेल गये : यशवंत सिन्हा की गिरफ्तारी के विरोध में रामगढ़, मांडू, चुरचू, पदमा, कटकमसांडी प्रखंडों में धरना-प्रदर्शन व सड़क जाम हुआ. रामगढ़ के भाजपा नेता चंद्रशेखर चौधरी, रंजय कुमार उर्फ कुटु बाबू, धनंजय कुमार पुटुस, रवि करमाली, सुरेंद्र रविदास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. चरही में आंदोलन कर रहे 16 भाजपा नेताओं को गिरफ्तार कर थाना से बेल दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola