ePaper

बरकट्ठा : भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, दर्जनभर लोग गंभीर रूप से घायल

Updated at : 25 Oct 2018 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
बरकट्ठा : भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, दर्जनभर लोग गंभीर रूप से घायल

बरकट्ठा : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बेड़ोकला में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसमें 10 लोगों को गंभीर अवस्था में बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया है. मारपीट की घटना गुरुवार की दोपहर भूमि विवाद को लेकर शुरू हुई जो […]

विज्ञापन

बरकट्ठा : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बेड़ोकला में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसमें 10 लोगों को गंभीर अवस्था में बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया है. मारपीट की घटना गुरुवार की दोपहर भूमि विवाद को लेकर शुरू हुई जो बाद में खूनी संघर्ष का रूप ले लिया.

मारपीट में खीरो पंडित (48 वर्ष) पिता- खेधर पंडित, उनकी पत्नी फुलवा देवी (45 वर्ष), पेमा पंडित (52 वर्ष) पिता- खेधर पंडित, उनके पुत्र लखन पंडित (25 वर्ष), प्रेमा देवी (35 वर्ष) पति- होरिल पंडित, तिलकधारी पंडित (50 वर्ष) पिता- केशव पंडित, उनकी पत्नी मुनिया देवी (45 वर्ष), पुत्र राहुल पंडित (18 वर्ष), लालो पंडित (45 वर्ष), पिता- केशो पंडित, उनकी पत्नी खगिया देवी (40 वर्ष), उनके पुत्र राजेंद्र पंडित (30 वर्ष) तथा रामचंद्र पंडित उम्र (40 वर्ष) पिता- प्रेमचंद पंडित सभी ग्राम बेड़ोकला निवासी घायल हो गये.

घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया. जहां से चिकित्सकों ने प्रेमा देवी तथा लखन पंडित को छोड़कर सभी दस लोगों को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया. इस बाबत दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग लिखित आवेदन बरकट्ठा थाना में दिया गया है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola