दो वाहनों की भिड़ंत में चालक की दर्दनाक मौत. क्रेन से निकाला गया शव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Oct 2018 10:13 PM
बरकट्ठा : गोरहर थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक ढंग से मौत हो गयी. घटना सोमवार की सुबह बरकट्ठा बगोदर मार्ग के बीच जीटी रोड पर सूर्यकुंड गेट के समीप हुई. बरही की ओर जा रही कंटेनर गाड़ी नंबर NL-01D-6323 को पीछे की ओर से आ रही इंडियन गैस सिलेंडर […]
बरकट्ठा : गोरहर थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक ढंग से मौत हो गयी. घटना सोमवार की सुबह बरकट्ठा बगोदर मार्ग के बीच जीटी रोड पर सूर्यकुंड गेट के समीप हुई. बरही की ओर जा रही कंटेनर गाड़ी नंबर NL-01D-6323 को पीछे की ओर से आ रही इंडियन गैस सिलेंडर लदी गाड़ी नंबर JH0-9D-8705 ने जोरदार टक्कर मार दी.
हादसे में सिलेंडर लदी गाड़ी के 35 वर्षीय चालक गाड़ी में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे बाद में गोरहर थाना प्रभारी आनंदी सिंह ने क्रेन मंगवाकर बडी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर बरकट्ठा अस्पताल ले गये.
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मृतक के शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है. समाचार भेजे जाने तक मृत ट्रक चालक का नाम व पता की जानकारी पुलिस को नहीं हो पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










