जयंत सिन्हा के निर्देश पर टीम ने किया डायवर्सन का निरीक्षण
Updated at : 29 Jul 2018 12:33 AM (IST)
विज्ञापन

बड़कागांव : बड़कागांव-उरीमारी पथ पर आदित्य कंस्ट्रक्शन की ओर से बनाये गये चार डायवर्सन के बारिश में बह जाने के बाद गंभीरता बरती गयी है. डायवर्सन के बह जाने से कई गांवों का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से कट गया है. इसकी सूचना मिलने पर केंद्रीय उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने टीम का गठन किया. टीम […]
विज्ञापन
बड़कागांव : बड़कागांव-उरीमारी पथ पर आदित्य कंस्ट्रक्शन की ओर से बनाये गये चार डायवर्सन के बारिश में बह जाने के बाद गंभीरता बरती गयी है. डायवर्सन के बह जाने से कई गांवों का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से कट गया है. इसकी सूचना मिलने पर केंद्रीय उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने टीम का गठन किया. टीम ने स्थल की जांच की.
वहीं कंपनी पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा. आवागमन शुरू करने का निर्देश दिया. ज्ञात हो कि सिमरातरी, तलवार, जोविया नाला में भारी बारिश के बाद पानी घुसने से चार नया डायवर्सन बह गया है. टीम में सांसद प्रतिनिधि नारायण चंद्र भौमिक, प्रमुख प्रतिनिधि समाजसेवी कौलेश्वर गंझू, बड़कागांव मंडल अध्यक्ष जुगनू सिंह, अटल भवन कार्यालय से सन्नी कुमार शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




