चलती बोलेरो गाड़ी से बालक को फेंका, हुआ फरार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग : हजारीबाग में रविवार की देर शाम कुछ लोगों ने चलती बेलेरो गाड़ी से एक पांच वर्षीय बच्चे को नीचे फेंक दिया और फरार हो गये. घटना वीमेंस कॉलेज के पास की है. कुछ लोगों ने गाड़ी से बच्चे को फेंकते हुए देख लिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी. पुलिस तुरंत वहां पहुंची […]
विज्ञापन
हजारीबाग : हजारीबाग में रविवार की देर शाम कुछ लोगों ने चलती बेलेरो गाड़ी से एक पांच वर्षीय बच्चे को नीचे फेंक दिया और फरार हो गये. घटना वीमेंस कॉलेज के पास की है. कुछ लोगों ने गाड़ी से बच्चे को फेंकते हुए देख लिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी.
पुलिस तुरंत वहां पहुंची और बच्चे को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया. बच्चा कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं था. वह कौन है, इसकी जानकारी पुलिस ले रही है. बताया जाता है कि वह नशे की हालत में था.
इधर, घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है. डॉक्टर के अनुसार बच्चे को नशा दिया गया है. बच्चा किसी तरह से अपना नाम सन्नी बता रहा है. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है. पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










