झारखंड के दो लोग दक्षिण अफ्रीका के जेल में हैं कैद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बरकट्ठा (हजारीबाग) : हजारीबाग जिला के बरकट्ठा प्रखंड के गोरहर निवासी गिरधारी महतो (23) और बोकारो के चतरो चट्टी थाना क्षेत्र के सिधाबारा निवासी दिनेश्वर महतो भी एक महीने से दक्षिण अफ्रीका के मलावी जेल में बंद है. दोनों व्यक्ति पिछले वर्ष नवम्बर 2017 में कल्पतरु नामक कंपनी के ट्रांसमिशन लाइन में काम करने के […]
विज्ञापन
बरकट्ठा (हजारीबाग) : हजारीबाग जिला के बरकट्ठा प्रखंड के गोरहर निवासी गिरधारी महतो (23) और बोकारो के चतरो चट्टी थाना क्षेत्र के सिधाबारा निवासी दिनेश्वर महतो भी एक महीने से दक्षिण अफ्रीका के मलावी जेल में बंद है.
दोनों व्यक्ति पिछले वर्ष नवम्बर 2017 में कल्पतरु नामक कंपनी के ट्रांसमिशन लाइन में काम करने के लिए दक्षिण अफ्रीका के मलावी गये थे.
इसी दौरान दोनों को दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. परिजनों का कहना है कि उन पर रेप का झूठा मुकदमा किया गया है. 19 अप्रैल 2018 से मलावी जेल में दोनों बंद हैं. दोनों के परिजनों ने राज्य सरकार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि से रिहाई कराने की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










