बीएसएनएल का डेटा व वायस प्लान लांच

Published at :21 Feb 2018 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
बीएसएनएल का डेटा व वायस प्लान लांच

बीएसएनएल जीएम बीपी रावत ने पत्रकारों को दी जानकारी हजारीबाग : बीएसएनएल ने डेटा और वायस प्लान के लिये नये ऑफर ग्राहकों को दिया है. इस संबंध में बीएसएनएल जीएम बीपी रावत ने अपने सम्मेलन कक्ष में पत्रकारों को योजना संबंधी विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बीएसएनएल ग्राहकों की आवश्यकता को देखते हुए कई […]

विज्ञापन
बीएसएनएल जीएम बीपी रावत ने पत्रकारों को दी जानकारी
हजारीबाग : बीएसएनएल ने डेटा और वायस प्लान के लिये नये ऑफर ग्राहकों को दिया है. इस संबंध में बीएसएनएल जीएम बीपी रावत ने अपने सम्मेलन कक्ष में पत्रकारों को योजना संबंधी विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बीएसएनएल ग्राहकों की आवश्यकता को देखते हुए कई आकर्षक प्लान लांच किया है. इसमें महाबचत प्रस्ताव, असीमित एसटीवी, मिनी डेटा पैक समेत कई योजनाएं शामिल हैं.
इस बचत ऑफर के तहत ग्राहक 48 रुपये में 28 दिनों के लिये ऑननेट असीमित कॉल कर सकते हैं. जबकि एसटीवी 99 रूपये में 26 दिन एवं 319 रूपये में 90 दिनों तक किसी भी नेटवर्क पर बात कर सकते हैं.
श्री रावत ने कहा कि बीएसएनएल के महाप्लान योजना के तहत 949 रुपया में ग्राहक 365 दिनों की सीम वैधता के साथ असीमित कॉल करने के अलावा एक जीबी डेटा के उपयोग के साथ 100 एसएमएस भेज सकते हैं. लैंडलाइन उपभोक्ताओं के लिए असीम प्लान अंतर्गत 99 रुपये में बीएसएनएल एवं 199 रुपये में किसी भी नेटवर्क पर असीमित बातचीत की जा सकती है. उन्होंने कहा कि बीएसएनएल ने अपने पुराने ग्राहकों को फिर से वापस लाने के लिये घर वापसी प्लान योजना लांच किया है.
इसके अंतर्गत ग्राहकों को मुफ्त बीएसएनएल सीम एवं दो जीवी डेटा मिलेगा. वहीं डिजीटल इंडिया को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बीएसएनएल ने 31 मार्च 2018 तक लोगों को नि:शुल्क सीम की पेशकश किया है.बता दें कि दूरसंचार के क्षेत्र में बीएसएनएल का दबदबा था. लेकिन निजी कंपनियों के इस क्षेत्र में आने से प्रतियोगिता बढ गयी है. अपनी पहचान को स्थापित करने के लिये इस प्रकार की नयी योजना ऑफर दिया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola