ePaper

चौपारण : रांची में पढ़ाई कर रही युवती को शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, दूसरे से रचा ली शादी

Updated at : 20 Feb 2018 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
चौपारण : रांची में पढ़ाई कर रही युवती को शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, दूसरे से रचा ली शादी

चौपारण : प्रखंड के ग्राम सिघरांवा के एक युवती ने चंपक कुमार सिंह चक्रसार निवासी के बिरुद्ध थाना में आवेदन दिया गया है. आवेदन में युवती ने शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने युवती के आवेदन पर कांड संख्या 36/2018 धारा 376 के विरुद्ध मामला दर्ज कर युवती को […]

विज्ञापन

चौपारण : प्रखंड के ग्राम सिघरांवा के एक युवती ने चंपक कुमार सिंह चक्रसार निवासी के बिरुद्ध थाना में आवेदन दिया गया है. आवेदन में युवती ने शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने युवती के आवेदन पर कांड संख्या 36/2018 धारा 376 के विरुद्ध मामला दर्ज कर युवती को मेडिकल जांच के लिए हजारीबाग भेज दिया है.

क्या है मामला

आवेदन में कहा गया है. कि पीड़िता युवती रांची में पढ़ाई करती है. वे अपने मौसी के घर छठ पूजा के मौके पर 2016 में चक्रसार गयी हुई थी. जहां उसकी मुलाकात चंपक कुमार सिंह से हुई थी. दोंनो के बीच मोबाइल से बातचीत शुरू हो गया. युवती ने कहा कि एक दिन उसकी मां घर पर नही थी. इसी बीच चंपक उसके घर सिघरांवा पहुच गया. दोनों के बीच प्यार – मोहब्बत कि कहानी शुरू हुई. चंपक ने युवती को शादी को शादी का प्रलोभन देकर डेढ़ साल तक हवस का शिकार बनाता रहा.

कैसे खुला भेद

जब युवती ने शादी की बात करती तो चंपक उसे भटकाता रहा. इसी बीच चंपक के अभिभावक उसके रिश्तेदार की बात कहीं और पक्की कर दी. इसकी भनक युवती एवं उसकी मां को लग गयी. चंपक युवती से बात करना भी बंद कर दिया. उसके बाद युवती थाना पहुच कर युवक के विरुद्ध मामला दर्ज करायी है. इसी बीच चंपक ने शादी भी रचा लिया है. चंपक आयकर विभाग रांची में सेवारत है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola