मजदूरों ने खोले मवेशी तस्करों के कई राज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Feb 2018 4:35 AM (IST)
विज्ञापन

चौपारण : गिरफ्तार कंटेनर मजदूरों ने मवेशी तस्करों के कई भेद खोले हैं. इन मजदूरों में रोहित अली, मो ज्याउद्दीन व तनवीर हसन को कांड संख्या 39/2018 के तहत मामला दर्ज कर सोमवार को जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार मजदूरों ने पुलिस को बताया कि मवेशी तस्करों द्वारा उन्हें केवल गाड़ी पर मवेशियों को लोड […]
विज्ञापन
चौपारण : गिरफ्तार कंटेनर मजदूरों ने मवेशी तस्करों के कई भेद खोले हैं. इन मजदूरों में रोहित अली, मो ज्याउद्दीन व तनवीर हसन को कांड संख्या 39/2018 के तहत मामला दर्ज कर सोमवार को जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार मजदूरों ने पुलिस को बताया कि मवेशी तस्करों द्वारा उन्हें केवल गाड़ी पर मवेशियों को लोड व अनलोड करने के लिए रखे है. इसके बदले में उन्हें दैनिक मजदूरी के हिसाब से पैसा मिलता है.
मजदूरों ने बताया कि उक्त कंटेनर 16 फरवरी को बक्सर से 50 मवेशियों को लाद कर बंगाल के लिए चली थी. इसके साथ और कई कंटेनर मवेशी लोड कर साथ चले थे. आगे-आगे यहीं कंटेनर चल रहा था. बाकी सभी कंटेनर को शेरघाटी व बाराचट्टी के अलग-अलग होटलों पर खड़ा किया गया था. कंटेनर के आगे-आगे एक स्काॅर्पियो चल रहा था, जिसकी निशानदेही पर मवेशी से लदा कंटेनर आगे बढ़ रहा था. इस बीच चौपारण पुलिस ने कंटेनर को मवेशी समेत जब्त कर लिया. पुलिस को देखते चालक, उप चालक व तस्कर फरार हो गये.
बुधवार को निकलती है गाड़ियां: मजदूरों ने बताया कि मवेशी से लदे कंटेनर सबसे अधिक बुधवार को निकलते है. मवेशियों से लदे वाहन को को सभी क्षेत्र में अलग-अलग लोकेशन दाता हैं, जिसके नेटवर्क पर गाड़ियां चलती हैं. इसके बदले में लोकेशन देनेवाले लोग तस्करों से मोटी रकम लेते है. सभी लोकेशन दाताओं को शेरघाटी के खान साहब मैनेज करते है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




