स्व टेकलाल महतो की जयंती आज, तैयारी पूरी

Published at :15 Feb 2018 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
स्व टेकलाल महतो की जयंती आज, तैयारी पूरी

विष्णुगढ़ : झारखंड आंदोलन के नेता सह पूर्व गिरिडीह के सांसद एवं मांडू के विधायक स्व टेकलाल महतो 73वीं जयंती 15 फरवरी को विष्णुगढ़ इंटर महाविद्यालय में मनायी जायेगी. विष्णुगढ़ इंटर महाविद्यालय के मैदान में भव्य मंच का निर्माण किया गया है. विष्णुगढ़ को झंडा बैनर से पाट दिया गया है. शहीदों के नाम पर […]

विज्ञापन

विष्णुगढ़ : झारखंड आंदोलन के नेता सह पूर्व गिरिडीह के सांसद एवं मांडू के विधायक स्व टेकलाल महतो 73वीं जयंती 15 फरवरी को विष्णुगढ़ इंटर महाविद्यालय में मनायी जायेगी. विष्णुगढ़ इंटर महाविद्यालय के मैदान में भव्य मंच का निर्माण किया गया है. विष्णुगढ़ को झंडा बैनर से पाट दिया गया है. शहीदों के नाम पर जगह-जगह तोरणद्वार बनाये गये हैं.

प्रखंड अध्यक्ष गुरु प्रसाद साव ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन, प्रतिपक्ष नेता पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मांडू विधानसभा के विधायक जयप्रकाश भाई पटेल समेत कई सांसद विधायक एवं केंद्रीय नेता भाग लेंगे. मौके पर जिला उपाध्यक्ष टेको चंद महतो, प्रखंड सचिव शंभुलाल यादव, केबी मंडल, जगरनाथ महतो, हीरामन महतो, बासदेव महतो, सोमर महतो, महादेव मंडल, चैतलाल लाल महतो, किशोरी महतो, मुखिया दामोदर महतो, हेमलाल साहब, शेख कल्लू, बंधन यादव, राम किशोर महतो, महादेव मंडल तैयारी में जुटे हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola