उचक्के ने उड़ाये प्राचार्य के 55 हजार रुपये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Feb 2018 5:10 AM (IST)
विज्ञापन

रुपये को हैंडबैग में रख मॉडल स्कूल का चेक जमा करने ग्रामीण बैंक गये. युवक बैंक से निकलते ही पीछा कर रहा था इचाक : केएन प्लस टू उवि इचाक के प्राचार्य उमाकांत चौबे से उच्चके 55 हजार रुपये लूट कर फरार हो गये. घटना गुरुवार को दिन के करीब तीन बजे इचाक बाजार में […]
विज्ञापन
रुपये को हैंडबैग में रख मॉडल स्कूल का चेक जमा करने ग्रामीण बैंक गये.
युवक बैंक से निकलते ही पीछा कर रहा था
इचाक : केएन प्लस टू उवि इचाक के प्राचार्य उमाकांत चौबे से उच्चके 55 हजार रुपये लूट कर फरार हो गये. घटना गुरुवार को दिन के करीब तीन बजे इचाक बाजार में घटी. भुक्तभोगी प्राचार्य ने बताया कि इलाहाबाद बैंक इचाक शाखा से स्कूल के एसएम डीसी के खाते से 30 हजार और विद्यालय विकास समिति के खाते से 25 हजार कुल 55 हजार रुपये की उन्होंने निकासी की. रुपये को हैंडबैग में रख मॉडल स्कूल का चेक जमा करने ग्रामीण बैंक गये. वहां से सहायक शिक्षक प्रशांत कुमार के साथ बाइक से वापस लौट रहे थे. श्रीराम भोजनालय के पास पहुंचते ही एक युवक ने कहा कि अंकल आपके शर्ट पर गंदा लगा है.
प्राचार्य के अनुसार वह बाइक से उतर कर उसे धोने होटल में चले गये. अंदर जाकर हैंडबैग को टेबुल पर रख वह बेसिन के पास धोने गये, इसी बीच पीछा कर रहा युवक बैग लेकर फरार हो गया. घटना के समय सहयोगी शिक्षक प्रशांत बाइक के पास खड़े थे. उन्होंने बताया कि युवक बैंक से निकलते ही पीछा कर रहा था. पुलिस मामले की छानबीन कररही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




