दोस्त की हत्या कर पहुंचा थाना

Published at :08 Feb 2018 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
दोस्त की हत्या कर पहुंचा थाना

कुम्हारटोली नाला के पास से पुलिस ने बरामद किया शव, परिजनों को सौंपा हजारीबाग : आपसी लेनदेन में उभरे विवाद के बाद मानवभव सिन्हा उर्फ नटवर नामक व्यक्ति ने अपने दोस्त दीपक कुमार सिंह की टांगी से हमला कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद वह बुधवार को थाना पहुंचा और पुलिस […]

विज्ञापन
कुम्हारटोली नाला के पास से पुलिस ने बरामद किया शव, परिजनों को सौंपा
हजारीबाग : आपसी लेनदेन में उभरे विवाद के बाद मानवभव सिन्हा उर्फ नटवर नामक व्यक्ति ने अपने दोस्त दीपक कुमार सिंह की टांगी से हमला कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद वह बुधवार को थाना पहुंचा और पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया.
पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इधर, सदर पुलिस ने दीपक का शव बुधवार को शहर के कुम्हारटोली नाला के पास से बरामद किया. बाद में शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया.
दो दिनों से लापता था दीपक: मृतक के साढू अरुण राम ने सदर थाना पुलिस को बताया कि पांच फरवरी को दीपक घर से निकला था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा. अरुण कुमार के अनुसार मामला दर्ज कराने वह सदर थाना गये थे, लेकिन वहां से पुलिस ने बड़ा बाजार टीओपी भेज दिया.
वहां दीपक का दोस्त मानवभव सिन्हा उर्फ नटवर दिखा. वहां उसने मामला दर्ज कराने से मना किया. उसने कहा कि शाम तक दीपक से बात करा देंगे. इसके नटवर अरुण के साथ एक दूसरे दोस्त उदिल साव के पास लेपो रोड स्थित जय मार्बल दुकान के पास गया, लेकिन उदिल घर में नहीं था. इसी क्रम में जानकारी मिली कि पारनाला में एक शव पड़ा है. घटनास्थल पर जाकर देखा तो वहां दीपक सिंह का शव पड़ा था.
पहले पुलिस ने नहीं बरती गंभीरता
दीपक सिंह की हत्या कर आरोपी नटवर पांच फरवरी की रात सदर थाना पहुंचा था. नटवर ने पुलिस को जानकारी दी थी कि उसने एक व्यक्ति की हत्या कर दी है, उसे गिरफ्तार किया जाये, लेकिन पुलिस ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया. आरोपी को बड़ा बाजार टीओपी भेज दिया.
बड़ा बाजार टीओपी पुलिस ने नटवर के बयान को गंभीरता से लिया. हत्या की बात बताने पर पांच फरवरी की रात उसे गाड़ी से पुलिस घटनास्थल पर ले गयी, लेकिन वहां शव को पुलिस ने नहीं पाया.
उसके बाद पुलिस ने छह फरवरी को दिन भर उसे थाना में रखा. रात में फिर उसे लेकर शव खोजने निकली, लेकिन शव नहीं मिला. बार-बार घटनास्थल पर पहुंचने के बाद भी पुलिस को जब शव नहीं मिला, तो पुलिस को लगा कि नटवर नशे में गलत जानकारी दे रहा है. इसी बीच सात फरवरी की सुबह कुम्हारटोली नाला के पास से शव बरामद हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola