महिला पुलिस इंस्पेक्टर गिरफ्तार कमरे से विनोद का जैकेट बरामद

Published at :07 Feb 2018 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
महिला पुलिस इंस्पेक्टर गिरफ्तार कमरे से विनोद का जैकेट बरामद

हत्या के बाद लगातार विनोद पाठक के संपर्क में थी मंजू ठाकुर हजारीबाग : शहर के जयप्रभा नगर मुहल्ला में अन्नु पाठक की हत्या के मामले में महिला पुलिस इंस्पेक्टर मंजू ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बड़ा बाजार टीओपी पुलिस ने मंगलवार को मंजू ठाकुर को गिरफ्तार किया, जिसके बाद उसे […]

विज्ञापन
हत्या के बाद लगातार विनोद पाठक के संपर्क में थी मंजू ठाकुर
हजारीबाग : शहर के जयप्रभा नगर मुहल्ला में अन्नु पाठक की हत्या के मामले में महिला पुलिस इंस्पेक्टर मंजू ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बड़ा बाजार टीओपी पुलिस ने मंगलवार को मंजू ठाकुर को गिरफ्तार किया, जिसके बाद उसे सीजेएम अदालत में पेश किया गया. उसके बाद उसे जेपी केंद्रीय कारा भेज दिया गया.
आरोपी की मदद व साक्ष्य छुपाने का आरोप: झारखंड पुलिस एकेडमी में पदस्थापित महिला इंस्पेक्टर मंजू ठाकुर पर अन्नु पाठक की हत्या में अन्नु के पति विनोद पाठक को मदद करने और साक्ष्य छुपाने का आरोप है.
बताया जाता है कि हत्या के बाद विनोद पाठक से मंजू ठाकुर की मुलाकात हुई थी. पुलिस जांच में यह भी पता चला कि बड़ा बाजार टीओपी में विनोद पाठक गुमशुदगी का सनहा लिखाने पहुंचा था, जिसके जानकारी अन्नु को थी. जांच में यह भी पाया गया कि हत्या के बाद फरार विनोद पाठक के संपर्क में फोन पर महिला पुलिस इंस्पेक्टर थी. जांच के दौरान मंजू ठाकुर के आवास से पुलिस ने विनोद पाठक का जैकेट भी बरामद किया है.
पुलिस के अनुसार सभी तथ्यों की जांच के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है. एसपी अनूप बिरथरे ने कहा मंजू ठाकुर का विनोद पाठक से संबंध होने के कई सबूत मिले हैं. हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने में महिला पुलिस इंस्पेक्टर ने आरोपी की मदद की. अन्नु पाठक की पुत्री कीर्ति पाठक के कोर्ट में दिये गये बयान में भी मंजू ठाकुर पर लगाये गये आरोपों की पुष्टि हुई है. मुख्य आरोपी विनोद पाठक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है.
क्या है मामला
शहर के हजारीबाग-बड़कागांव रोड जयप्रभा नगर मुहल्ला में सीएमपीडीआइ कर्मी विनोद पाठक परिवार के साथ रहता था. विनोद पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी अन्नु पाठक की हत्या 29 जनवरी 2018 को कर दी और घर के दीवान में शव को छुपा दिया था. बच्चों की सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद किया था. घटना के बाद से ही पति विनोद पाठक फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
पढ़ाई की व्यवस्था करे प्रशासन
शहर के सामाजिक व राजनैतिक संगठनों ने जिला प्रशासन से मांग अन्नु पाठक की दो पुत्री व एक पुत्र के जीविकोपार्जन व पढ़ाई की व्यवस्था कराने की मांग की है. कहा है कि सीएमपीडीआइ कार्यालय में कार्यरत बड़ा बाबू विनोद पाठक के बैंक में जमा राशि व अन्य संपत्ति बच्चों दो दिलाने का प्रयास हो. इसे लेकर लगातार मौन जुलूस व कैंडिल मार्च भी निकाले जा रहे हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार बच्चों को मदद मिलने से उनका कैिरयर खराब नहीं होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola