बरकट्ठा : हथियार के नोक पर महिला के साथ दुष्कर्म

बरकट्ठा : गोरहर थाना क्षेत्र के ग्राम शिलाडीह में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. इस बाबत ग्राम शिलाडीह निवासी पीड़िता के पति ने एक लिखित आवेदन गोरहर थाने में दिया है. जिसमें लिखा है कि 4 फरवरी की शाम को मैं शौच के लिए खेत की ओर गई […]
बरकट्ठा : गोरहर थाना क्षेत्र के ग्राम शिलाडीह में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. इस बाबत ग्राम शिलाडीह निवासी पीड़िता के पति ने एक लिखित आवेदन गोरहर थाने में दिया है. जिसमें लिखा है कि 4 फरवरी की शाम को मैं शौच के लिए खेत की ओर गई थीं. इसी बीच पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही टिंकू मंडल, पिता धानेश्वर मंडल मुझे अकेला देखकर मेरे साथ छेडछाड करने लगा. विरोध करने पर उसने हथियार का भय दिखाकर मेरे साथ जबरन दुष्कर्म किया.
शोर मचाने पर गांव के ही फिरोजा खातुन तथा मुर्तजा अंसारी को आता देख वह फरार हो गया. घटना के बाद रात्रि में ही आरोपी युवक के द्वारा पीड़िता के मोबाइल फोन पर घटना को दबाने की धमकी दिए जाने का आवेदन में जिक्र किया गया है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. घटना के बाद से आरोपी युवक फरार हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




