बस की चपेट में आने से युवक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Jan 2018 5:20 AM (IST)
विज्ञापन

विष्णुगढ़ : थाना क्षेत्र के विष्णुगढ़-बगोदर पथ स्थित चौथा के पास सड़क दुर्घटना में निर्मल रविदास (35) पिता-फूलचंद रविदास ग्राम-अलपीटो निवासी की मौत हो गयी. बताया जाता है कि वह पैदल घर जा रहा था. इसी दौरान सड़क पार करने के क्रम में गिरिडीह से हजारीबाग की ओर जा रही पम्मी बस ने उसे चपेट […]
विज्ञापन
विष्णुगढ़ : थाना क्षेत्र के विष्णुगढ़-बगोदर पथ स्थित चौथा के पास सड़क दुर्घटना में निर्मल रविदास (35) पिता-फूलचंद रविदास ग्राम-अलपीटो निवासी की मौत हो गयी. बताया जाता है कि वह पैदल घर जा रहा था. इसी दौरान सड़क पार करने के क्रम में गिरिडीह से हजारीबाग की ओर जा रही पम्मी बस ने उसे चपेट में ले लिया. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायलावस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है. घटना के बाद मृतक के घर में मातम का माहौल है.
युवक की मौत
दारू. दारू थाना क्षेत्र के सुलतानी गांव में युवक अरविंद राम (पिता-कैलाश राम) की मौत हो गयी. उसका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




