घर में अकेली पाकर महिला पर चाकू से हमला, लाखों के जेवरात लूट हुए फरार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Jan 2018 5:20 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : ओमपुरी मुहल्ला के एक घर में घुस कर अपराधियों ने एक महिला पर चाकू से हमला कर दिया और लाखों रुपये के जेवरात लूट कर फरार हो गये. इस संबंध में भुक्तभोगी महिला उमदा कुमारी (पति-स्व रामपति भूषण शर्मा) ने कोर्रा टीओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्रथमिकी के अनुसार उमदा कुमारी […]
विज्ञापन
हजारीबाग : ओमपुरी मुहल्ला के एक घर में घुस कर अपराधियों ने एक महिला पर चाकू से हमला कर दिया और लाखों रुपये के जेवरात लूट कर फरार हो गये.
इस संबंध में भुक्तभोगी महिला उमदा कुमारी (पति-स्व रामपति भूषण शर्मा) ने कोर्रा टीओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्रथमिकी के अनुसार उमदा कुमारी घर में अकेली थी. 29 जनवरी की शाम महिला के घर दो युवक जबरन घुस गये और महिला की पीठ पर चाकू से हमला कर दिया.
उसका हाथ-पांव बांध दिया. उसके बाद गोदरेज की चाबी लेकर उसमें रखे 22 ग्राम सोना एवं 60 ग्राम चांदी के जेवरात को लूट लिये.
इसके बाद महिला के हाथ-पांव खोल घायल अवस्था में छोड़ फरार हो गये. महिला को मुहल्ले के लोगों ने सदर अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस संबंध में कोर्रा टीओपी में कांड संख्या 78-18 धारा-394 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




