सरस्वती माता, विद्या दाता से गूंजा शहर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Jan 2018 5:09 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : शहर के सभी शैक्षणिक संस्थानों में मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से मनायी गयी. स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विशेष आयोजन हुआ. विनोबा भावे विश्वविद्यालय, आइसेक्ट विश्वविद्यालय, इंटर साइंस कॉलेज, संत कोलंबा कॉलेज, अन्नदा कॉलेज, केबी वीमेंस कॉलेज, मार्खम कॉलेज, गीता साइंस इंटर कॉलेज, चाणक्या आइएएस एकेडमी, डॉ राधाकृष्णन लर्निंग स्कूल, संत स्टीफेन […]
विज्ञापन
हजारीबाग : शहर के सभी शैक्षणिक संस्थानों में मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से मनायी गयी. स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विशेष आयोजन हुआ. विनोबा भावे विश्वविद्यालय, आइसेक्ट विश्वविद्यालय, इंटर साइंस कॉलेज, संत कोलंबा कॉलेज, अन्नदा कॉलेज, केबी वीमेंस कॉलेज, मार्खम कॉलेज,
गीता साइंस इंटर कॉलेज, चाणक्या आइएएस एकेडमी, डॉ राधाकृष्णन लर्निंग स्कूल, संत स्टीफेन स्कूल, गुरुकुल कोचिंग संस्थान, गुरुकुल इंटर कॉलेज, राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुम्हारटोली पारनाला, गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, राजेश कंसेप्ट एकेडमी, सीएसपी एचीवर्स, ए मैट्रिक्स, शर्मा इंग्लिश क्लासेस, डीआरडी फिजिक्स क्लासेस, बीआइटी, नवोदय विद्यालय, जिला स्कूल, हिंदू प्लस टू उवि, हजारीबाग हाई स्कूल, पिपरिया स्कूल, नगरपालिका स्कूल में सरस्वती पूजा धूमधाम से मनायी गयी. सभी सरकारी विद्यालयों व व्यावसायिक पाठ्यक्रम संस्थानों में भी मां सरस्वती की पूजा विद्यार्थियों ने की. शहर के विभिन्न मुहल्लों, चौक-चौराहों पर भी सरस्वती पूजा का आयोजन हुआ. विद्यार्थी कॉपी व किताब रख कर ज्ञान की देवी से विद्या में बढ़ोतरी की प्रार्थना की.
सभी पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. मां की प्रतिमा भी विभिन्न मुद्राओं में व सजावट के कारण काफी आकर्षण का केंद्र था. देर रात तक पूजा पंडालों में विद्यार्थियों व भक्तों का आना-जाना लगा रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




