हजारीबाग : विनोबाभावे विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में सभी पदों पर अभाविप का कब्जा

Published at :20 Jan 2018 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
हजारीबाग : विनोबाभावे विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में सभी पदों पर अभाविप का कब्जा

रितेश अध्यक्ष, आलोका रानी उपाध्यक्ष, आदर्श तरवे सचिव व वर्षा कुमारी संयुक्त सचिव हजारीबाग : विनोबाभावे विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2017 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चारों पदों पर जीत दर्ज की है. अध्यक्ष पद पर रितेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष पद आलोका रानी, सचिव पद आदर्श तरवे और संयुक्त सचिव पद पर […]

विज्ञापन
रितेश अध्यक्ष, आलोका रानी उपाध्यक्ष, आदर्श तरवे सचिव व वर्षा कुमारी संयुक्त सचिव
हजारीबाग : विनोबाभावे विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2017 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चारों पदों पर जीत दर्ज की है. अध्यक्ष पद पर रितेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष पद आलोका रानी, सचिव पद आदर्श तरवे और संयुक्त सचिव पद पर वर्षा कुमारी ने जीत दर्ज की. अभाविप उम्मीदवारों के मुकाबले में चार छात्र संगठन एनएसयूआइ, आजसू, जेसीएम, एआइडीएसओ ने संयुक्त उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारा था.
मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण रहा. चारों पद पर जीत का अंतर 10 वोट के अंदर ही रहा. विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में कुल चार पद के लिए कुल आठ उम्मीदवार के बीच मुकाबला हुआ. विश्वविद्यालय के पीजी, लॉ कॉलेज समेत स्थायी संबंधन कॉलेजों से जीत कर आये 134 पदाधिकारियों ने मतदान में भाग लिया. कुल 130 मत पड़े. सुबह नौ बजे राजनीति शास्त्र विभाग में बनाये गये बूथ पर दो बजे तक मत डाला गया. मतगणना तीन बजे शुरू हुई. परिणाम की घोषणा 4.30 बजे की गयी. चुनाव पदाधिकारी डॉ एएम सिद्दीकी ने प्रमाण पत्र दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola