कंडसार के बिरहोरों को मिला भूमि पट्टा

Published at :17 Oct 2017 1:08 PM (IST)
विज्ञापन
कंडसार के  बिरहोरों को मिला भूमि पट्टा

कटकमसांडी: प्रखंड के कंडसार बिरहोर टंडा के दो बिरहोरों को कृषि कार्य के लिए अंचल प्रशासन की ओर से मो कासिम को समाजसेवी संजय सिंह ने भूमि का पट्टा सौंपा. सार्वजनिक तौर पर बिरहोरटंडा के बिरहोरों को मछली पालन व सिचाई के लिए निर्मित तालाब का पट्टा भी मुहैय्या कराया गया. जिन दो बिरहोरों को […]

विज्ञापन
कटकमसांडी: प्रखंड के कंडसार बिरहोर टंडा के दो बिरहोरों को कृषि कार्य के लिए अंचल प्रशासन की ओर से मो कासिम को समाजसेवी संजय सिंह ने भूमि का पट्टा सौंपा. सार्वजनिक तौर पर बिरहोरटंडा के बिरहोरों को मछली पालन व सिचाई के लिए निर्मित तालाब का पट्टा भी मुहैय्या कराया गया. जिन दो बिरहोरों को व्यक्तिगत तौर पर भूमि का पट्टा उपलब्ध कराया गया, उनमें गोपाल बिरहोर व जीतनी बिरहोरिन का नाम शामिल है.

मौके पर बिरहोर महिला मंडल की सुकुरमुनी बिरहोरिन व लाल महिला मंडल की ममता बिरहोरिन ने सीओ नीतु कुमारी से कंडसार बिरहोर टंडा में निवास करनेवाले 32 घरों को भी भूमि पट्टा के साथ-साथ सरकार के जनकल्याणकारी लाभों को उपलब्ध कराने की मांग की है. समाजसेवी संजय सिंह ने बताया कि कंडसार बिरहोर टंडा में करीब 200 बिरहोर निवास करते हैं.

कंडसार बिरहोर टंडा में सबसे पहले 1977 में इचाक के भुसवा से लालसिंह बिरहोर आकर बसे थे. आज कंडसार में बिरहोरों के 32 घर और आबादी 200 है. बिरहोर अब खेती-बारी करना चाहते हैं. बिरहोरों की खेती में दिलचस्पी को देखते हुए समाजसेवी संजय सिंह की पहल पर सीओ नीतु कुमारी ने सकारात्मक पहल कर भूमि पट्टा उपलब्ध कराया और आगे भी पट्टे की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola